शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

शादी के 13 साल बाद ठेकेदार के साथ भागी चार बच्चों की मां, फिर 6 महीने बाद पति ने….

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह एक बच्चे को भी अपने साथ ले गई थी। 6 महीने बाद महिला अपने प्रेमी के साथ अहमदाबाद से वापस भिंड आ रही पत्नी और प्रेमी को पति ने मेहगांव स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जून 2023, 01:12 PM IST (23 जून 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:27 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह एक बच्चे को भी अपने साथ ले गई थी। 6 महीने बाद महिला अपने प्रेमी के साथ अहमदाबाद से वापस भिंड आ रही पत्नी और प्रेमी को पति ने मेहगांव से अपहरण कर लिया। जानकारी लगने पर पुलिस ने दोनों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने पति और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र का है।

बारात में दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, कहा – कुंवारी रहूंगी लेकिन….

दरअसल, मेहगांव थाना प्रभारी ओपी मिश्रा ने जानकारी दी धनौली निवासी शैलू जाटव की 13 वर्ष पूर्व सपना जाटव के साथ विवाह हुआ था। शैलू अपने परिवार के साथ कई वर्षों से अहमदाबाद में रहकर कलर पेंट का काम करता आ रहा था। शैलू और सपना के 4 बच्चे भी हैं। शैलू की गुजरात में ही उसकी पहचान मेहगांव के पचेरा निवासी राजेंद्र जाटव से हुई।राजेंद्र भी कलर के काम की ठेकेदारी करता है। राजेंद्र के देखरेख में शैलू नौकरी करता था। इस कारण दोनों का मिलना जुलना रहता था। राजेंद्र की पत्नी भी शादी के कुछ वर्षों बाद उसे छोड़कर चली गई थी। वह भी यहां अकेले जीवन जी रहा था। जब सपना और राजेंद्र ने एक दूसरे को देखा तो दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों के बीच प्रेम बढ़ते ही वे 22 फरवरी को फरार हो गए।

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

बता दें, सपना अपने तीन बच्चों को छोड़कर एक बच्चे को लेकर प्रेमी राजेंद्र के साथ भाग गई थी। 21 जून को सपना अपने प्रेमी के साथ बस में बैठकर मेहगांव आ रहे थे। शैलू को यह जानकारी लग गई थी। सुबह लगभग 7:00 बजे भिंड ग्वालियर रोड पर बीएसएनएल भवन के पास शैलू ने अपने दोस्तों के साथ सपना और राजेंद्र को बस से जबरन नीचे उतार लिया। साथ ही उन्हें कार में बैठाकर ग्वालियर तरफ अपहरण करके ले गए। सचिन जाटव ने मेहगांव थाना पुलिस को मामा राजेंद्र और उनकी प्रेमिका सपना को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी इस घटना में मेहगांव थाना पुलिस सक्रिय हुई और शाम लगभग 5:00 बजे पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को पति के बंधक से मुक्त करा लिया।