शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सासाराम : लापता व्यक्ति का शव बेलाढ़ी नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सासाराम : रोहतास जिला अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी में सायफन के समीप शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवाधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 अगस्त 2022, 11:54 AM IST (28 अगस्त 2022) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 08:37 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : रोहतास जिला अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी में सायफन के समीप शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवाधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है की  वे सासाराम कोर्ट में अधिवक्ता भी थे। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर में अपनी बाइक से घर से किसी काम को लेकर निकले थें।( लापता व्यक्ति का शव)
लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए और शुभचिंतकों द्वारा उनकी गुमशुदगी की खबर  सोशल मीडिया पर शेयर होने लगी। देर रात तक परिजन उनका पता लगाते रहें। शनिवार की सुबह बेलाढी नहर में किसी का शव तैरते हुए देखा गया तो उसकी खबर विरेंद्र कुमार के परिजनों को भी मिली। सूचना पर  परिजन आनन-फानन में  वहां पहुंचे तो वह शव वीरेंद्र सिंह का था। जिसकी सूचना  तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।( लापता व्यक्ति का शव)

Read also :  चेनारी : अलग-अलग जगहों से 12 शराबियों को किया गया गिरफ्तार

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक का बाइक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस जाने वाले गली के पास से बरामद की गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में ले गई। वहीं
परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना शुक्रवार को ही पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने आवदेन लेने से इंकार कर दिया था।( लापता व्यक्ति का शव)
शनिवार की सुबह दरिगांव थाना क्षेत्र से उनका शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया की मृतक के पीठ और छाती पर किसी रड से मारने का निशान है। वही इस घटना की जानकारी देते हुए सासाराम नगर थाना अध्यक्ष ने बताया की मृतक के परिजनों के द्वारा हत्या को लेकर मामला दर्ज कराया गया हैं। उन्होंने बताया की दर्ज प्राथमिकी के साथ साथ अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।( लापता व्यक्ति का शव)