शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मध्य विद्यालय फजलगंज ने जीता जिलास्तरी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

सासाराम। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वधान में जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय (अंडर 17 बालक) सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया। प्रत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अगस्त 2022, 06:34 PM IST (3 अगस्त 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 12:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वधान में जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय (अंडर 17 बालक) सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय फजलगंज ने खिताब अपने नाम कर लिया है।
 इस बात की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें प्रथम दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला गया जिसमें फाइनल मैच में उच्च माध्यमिक विद्यालय, नासरीगंज को मध्य विद्यालय, फजलगंज ने 4-0 से पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक विनय कृष्ण ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल मैच में उच्च माध्यमिक विद्यालय नासरीगंज ने बुधन चौधरी उच्च विद्यालय, नोखा को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जबकि मध्य विद्यालय फजलगंज ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, आलमपुर को पराजित कर  टिकट प्राप्त किया। फाइनल मैच में नासरीगंज की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया परंतु वे एक भी गोल नहीं कर पाए उनके खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएं।
मध्य विद्यालय फजलगंज की ओर से पहला गोल पहले ही मिनट में गोविंद शर्मा ने किया जबकि दूसरा, तीसरा और चौथा लगातार तीन गोल सागर शर्मा ने 20 वें मिनट में 29 वें और 35 वें मिनट  में करके हैट्रिक लगाई। मैन आफ द मैच का खिताब भी सागर शर्मा को दिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री शेखर आनंद ने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर के पुरस्कृत किया उन्होंने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे उक्त अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अमित कुमार सिंह, कुश कुमार त्रिपाठी , सत्येंद्र कुमार , अरविंद कुमार सिंह, महताब आलम, जयशंकर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।