चेनारी:-आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार व गुप्ता धाम विकास कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुप्ता धाम में होने वाली समस्याओं पर चर्चा किया गया।थानाध्यक्ष ने गुप्ता धाम विकास कमेटी के सदस्यों से कहा कि महाशिवरात्रि मेला में भारी संख्या में लोग आते हैं इस मेले में व्यापक तौर पर तैयारी करें।महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले में ऑक्सीजन सिलेंडर 70 किया जाए।महाशिवरात्रि के लगने वाले मेले से पहले गुप्ता धाम परिसर में साफ-सफाई को लेकर बात की गई। वही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इस बात पर भी चर्चा की गई।महाशिवरात्रि के मेले में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु बाबा गुप्तेश्वर नाथ के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए आते हैं फागुन के महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी की जा रही है।
बता दें कि डीएफओ मनीष कुमार के द्वारा बड़े वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है डिएफओ के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि बड़े वाहनों के आने-जाने से भूस्खलन होने की संभावना है जिसे देखते हुए गुप्ता धाम के महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में बड़े वाहनों पर प्रवेश वर्जित की गई है।सभी वाहन दुर्गावती जलाशय परियोजना पर ही रुक दिए जाएंगे। बैठक उगहनी पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद सिंह कुशवाहा, देवडीही पंचायत के मुखिया अशोक भारद्वाज ,तेजपती सिंह ,गोपाल सिंह खरवार, अनिल सिंह , रामबचन सिंह, राजबली सिंह,उमाशंकर पासवान,कमल सिंह, डा०रणजीत कुमार, अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।