शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर: शीतला माता का दर्शन करके लौट रहे टेम्पो में मारुति कार ने मारी टक्कर, आठ लोग घायल,

 चैनपुर। चैनपुर के भुवालपुर में संस्कारम विद्यालय के पास चैनपुर के सिकंदरपुर गांव से शीतला माता का दर्शन कर लौट श्रृद्धालुओं से भरी टेम्पो के विपरीत दिशा से आ रही है मारूति कार से टक्कर हो गई। जिससे टेम्पो सवार आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जुलाई 2022, 06:04 PM IST (24 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 09:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 चैनपुर। चैनपुर के भुवालपुर में संस्कारम विद्यालय के पास चैनपुर के सिकंदरपुर गांव से शीतला माता का दर्शन कर लौट श्रृद्धालुओं से भरी टेम्पो के विपरीत दिशा से आ रही है मारूति कार से टक्कर हो गई। जिससे टेम्पो सवार आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनका ईलाज के लिए चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ लोगों को गंभीर चोटें लगने से इमरजेंसी हालत में चिकित्सकों ने भभुआ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वही मारुति कार भागने में सफल रहा है।(कैमूर: शीतला माता का)

Read Also: कैमूर: राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कैमूर को मिला कांस्य पदक, राज्य स्तर के प्रतियोगिता में पहली बार कैमूर की टीम ने लिया हिस्सा

इस घटना की सूचना चैनपुर थाना को दे दी गई है। अभी तक आरोपी ड्राइवर पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जाता है कि चैनपुर के सिकंदरपुर गांव में शीतला माता का दर्शन कर वापस बस पकड़ने के लिए टेम्पो से चैनपुर लोग आ रहे थे। तभी भुवालपुर गांव के‌ संस्कारम विद्यालय के पास तेज़ गति से आ रही मारूति कार ने टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टेम्पो पर सवार रंजु देवी, सनजु देवी, खुशबू कुमारी, शोभा देवी, बेबी देवी, सुगनी देवी, सियामुनी देवी और रियाजु शाह गंभीर रूप से घायल हो गए सभी को गंभीर चोटे लगा है। जिससे कुछ लोगों को भभुआ भेज दिया गया है। ये पटना जिला से दर्शन करने के लिए चैनपुर पहुंचे थे। जबकि सिकंदरपुर से दर्शन कर लौट रही थी तभी घटना घटित हुआ है।(कैमूर: शीतला माता का)

इसमें पटना जिला के दाऊदपुर गांव के अजय राय की पत्नी रंजु देवी, प्रमोद राय के पत्नी संजु देवी , अजय राय के पुत्री खुशबू कुमारी, थाना मनेर के दयालचक गांव के‌ विगन राय के पत्नी शोभा देवी, पटना जिला के लोदीपुर गांव के‌ गोबिंद राय के पत्नी बेबी देवी , मुरारी राय के पत्नी सुगनी देवी, रामजी राय के पत्नी सियामुनी देवी शामिल हैं। वही टेम्पो ड्राइवर चैनपुर के सिकन्दरपुर गांव के‌ फैयाज शाह के पुत्र रियाज शाह को गंभीर चोटे से हालत गंभीर बनी हुई है। वही चैनपुर पुलिस बाद में पहुंच कर इमरजेंसी हालत में कुछ लोगों को भभुआ ईलाज के लिए भेजा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.