शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
देश ब्रेकिंग न्यूज़

आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित

बिहार: भोजपुर जिले के आरा जंक्शन के पास रविवार की अहले सुबह महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस डिरेल  के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 सितंबर 2026, 01:07 PM IST (6 सितंबर 2026) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 04:18 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: भोजपुर जिले के आरा जंक्शन के पास रविवार की अहले सुबह महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस डिरेल  के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए। घटना करीब सुबह 4 बजे आरा जंक्शन के यार्ड क्षेत्र में अप लाइन पर हुई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्टेशन से निकलते ही हुआ हादसा

रेल सूत्रों के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर निर्धारित ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हुई थी। जंक्शन से कुछ दूरी पर पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप यार्ड क्षेत्र में पहुंचते ही ट्रेन के कुछ हिस्से के पहिए पटरी से उतर गए। अचानक तेज झटका लगने और आवाज होने से ट्रेन में सो रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना के बाद ट्रेन को नियंत्रित कर रोक दिया गया। चालक की सतर्कता से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया। हालांकि, डिरेलमेंट के कारण यात्रियों में कुछ देर तक दहशत बनी रही।

रेलवे अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक डिंपी गर्ग और दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्र भारद्वाज कौन है? जंतर-मंतर विवाद और गिरफ्तारी की पूरी कहानी

कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

डिरेलमेंट के कारण आरा जंक्शन की अप लाइन का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। रेलवे की टीम ने डिरेल हुए हिस्सों को अलग कर दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को आगे रवाना करने की प्रक्रिया पूरी की।

हादसे की वजह की जांच जारी

रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक, प्वाइंट और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल डिरेलमेंट की निश्चित वजह सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।