शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर : मैजिक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को मारा टक्कर दोनों पैर टूटा ।

रामपुर कैमूर। स्थानीय प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा वितरणी नहर मुख्य सड़क पर रामपुर गांव के मोड़ के पास शुक्रवार को मैजिक ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मैजिक तेतीस हजार हाई बोल्टेज पो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अगस्त 2022, 07:34 PM IST (19 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 04:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रामपुर कैमूर। स्थानीय प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा वितरणी नहर मुख्य सड़क पर रामपुर गांव के मोड़ के पास शुक्रवार को मैजिक ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मैजिक तेतीस हजार हाई बोल्टेज पोल में टकराते हुए गढ़े में जा गिरा। जिससे मैजिक के आगे से छति ग्रस्त हो गया। इस घटना में घायल बुजुर्ग को मारा टक्कर व चालक दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग के दोनों पैर के ठेहुन के नीचे से दोनो पैर टूट गयी है(बुजुर्ग को मारा टक्कर)

वही चालक को मुह व छाती सहित सर में गंभीर चोट आई है।दोंनो घायल को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुँचाया जहा डॉ चंदन कुमार ने इलाज किया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बुजुर्ग खजुरा सरैया टोला गांव के 65 वर्षीय नाथा राम व चालक पसाई गांव के मुमताज अली बताये जाते है। वही मैजिक डीएवी स्कूल की स्कूल वाहन बताई जाती है। मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग नाथा राम खजुरा की ओर से अपने घर जा रहे थे तभी बेलाव की ओर से आ रही मैजिक कर्मा वितरणी नहर मुख्य सड़क पर रामपुर गांव मोड़ के पास बुजुर्ग को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

रोहतास : प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

घायल बुजुर्ग सड़क किनारे चाट में चला गया। इतना ही नही मैजिक अपने बाए से दाहिने जाकर तेतीस हजार हाई बोल्टेज पोल में भीड़ गई। जहा पोल भी झुक गया मैजिक के आगे का हिस्सा छति ग्रस्त हो गया। चिकित्सक डॉ चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि घायल बुजुर्ग की दोनो पैर ठेहुना के नीचे दुट गया है व चालक को मुह व छाती में अंदरूनी चोट आई है। इधर सूचना पा दोनो घायलो के परिजन पीएचसी पहुँच गये थे।इस सम्बंध में बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना है लेकिन किसी द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.