शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

तोताद्रि मठ में मना भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार 

पीरो ।  पीरो प्रखंड के वैशाडीह गांव स्थित तोताद्रि मठ में भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मठ के महंत कृष्णदेवाचार्य जी महाराज की देखरेख में परम्परानुसार पूजा-पाठ व दूसरे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान भजन की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2023, 10:23 PM IST (13 सितंबर 2023) अपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 09:46 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो ।  पीरो प्रखंड के वैशाडीह गांव स्थित तोताद्रि मठ में भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मठ के महंत कृष्णदेवाचार्य जी महाराज की देखरेख में परम्परानुसार पूजा-पाठ व दूसरे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान भजन कीर्तन, सोहर गायन व हरे राम, हरे कृष्ण की जाप से यहां का माहौल भक्तिमय बना रहा। वृन्दावन से आई रासलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में भक्तजनों की भारी भीड देखी गई। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए।

अखगांव मे मुख्यमंत्री का पुतला दहन  भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया

महंत कृष्णदेवाचार्य जी महाराज ने स्वयं चवर डोलाकर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। रासलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को देखकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। मौके पर मौजूद बड़ी तादाद में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन के साथ उपहार स्वरूप वस्त्रादि दान किए। कार्यक्रम में गुप्तेश्वर उपाध्याय, बैजनाथ उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, मुक्तेश्वर उपाध्याय, राधारमण उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा व दूसरे श्रद्धालु शामिल हुए ।