शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Lok Sabha Election: नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मीटिंग में विपक्षी एकता पर ऐतिहासिक फैसला, BJP के लिए बना खास प्लान

Lok Sabha Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास तेजी से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2023, 07:15 PM IST (12 अप्रैल 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 01:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Lok Sabha Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास तेजी से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सीएम नीतीश के साथ इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, जेडीयू अध्यक्ष ललित सिंह और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी बैठक में शामिल थे।

IPL Dream 11 2023: किसान के बेटे को आईपीएल ने बनाया करोड़पति! अकाउंट में अचानक आए 2 करोड़!

इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा कि अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी इसे विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम बताया है। अप्रैल के अंत तक विपक्षी दलों से बातचीत के बाद सबके साथ एक बैठक होगी।

Lok Sabha Election: जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों से बात करेंगे। आज की बैठक में नीतीश कुमार को यूपीए संयोजक बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। इस महीने के अंत तक ऐसे ही एक और बैठक होने की संभावना है।

बिहार: प्रेमिका से इश्क लड़ाने घर पंहुचा प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी

हालांकि, राहुल गांधी ने इस मीटिंग के बाद ट्वीट किया, “विचारधारा की इस लड़ाई में, विपक्ष की एकता की ओर आज एक ऐतिहासिक कदम लिया गया है. साथ खड़े हैं, साथ लड़ेंगे- भारत के लिए।” वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर लिखा, “संविधान सुरक्षित रखेंगे और लोकतंत्र बचाएंगे। राहुल गांधी और हमने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व अन्य नेताओं से मुलाकात कर जनता की आवाज को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।”