शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बेतिया : विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित।

बेतिया। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं लघु उद्योगों को स्थापित करने को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में उत्साह एवं उमंग के साथ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग की मुख्य योजनाएं यथा-प्रधानमंत्री रोजगार स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 नवंबर 2022, 08:13 AM IST (4 नवंबर 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 11:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेतिया। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं लघु उद्योगों को स्थापित करने को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में उत्साह एवं उमंग के साथ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग की मुख्य योजनाएं यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 1 एवं 2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

उद्योग विभाग एवं विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम का जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पर कुमार धीरेन्द्र राजाजी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण, श्री अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री नागेन्द्र शर्मा, उप निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, श्री रविन्द्र कुमार सिंह, चीफ मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश, श्री राजीव कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, श्री अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के ऋण लेने वाले लाभुक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा मेगा क्रेडिट कैम्प के माध्यम से कुल-105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 1 एवं 2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के कुल-52 लाभुकों को 85917650.00 रूपये का चेक वितरित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत मेसर्स शक्ति इण्डस्ट्रीज को 01 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। सीजीटीएमएसइ योजनान्तर्गत लाभुक को 01.25 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। पीएमइजीपी योजनान्तर्गत 50-50 लाख रूपये का चेक श्रीमती अनुराधा कुमारी एवं श्री विवेक कुमार चैबे को प्रदान किया गया। पीएमएफएमइ योजना अंतर्गत 33 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी।(10 करोड़ 65 लाख)

वहीं मुख्यमंत्री उद्य़मी योजना अंतर्गत प्रथम किस्त के 11 लाभुकों के बीच 44.00 लाख रूपये, द्वितीय किस्त के 38 लाभुक के बीच 152.00 लाख रूपये एवं तृतीय किस्त के 04 लाभुक के बीच 9.97 लाख रूपये, कुल-54 लाभुकों के बीच 205.97 लाख रूपये की स्वीकृति पत्र का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

रोहतास : तेज़ रफ़्तार से आ रही मैजिक वाहन ने एक 65 वर्षीय वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी लाभुक अन्य लोगों को जाॅब दे रहे हैं या देंगे, ये बड़ी बात है। जाॅब सीकर न होकर जाॅब क्रिएटर बनें युवा। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपकी हर संभव मदद करेगी। आप जो सपने देख रहे हैं, वो टूटे नहीं, इसके लिए पूरी टीम दिन-रात प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न लाभुकों की समस्याओं यथा-बिजली कनेक्शन, ट्रेड एवं स्थल चयन, बैंक ऋण आदि का जिलाधिकारी द्वारा ऑन द स्पाॅट निराकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने बैंकर्स से कहा कि पूरी संवेदनशीलता के साथ लाभुकों को ऋण उपलब्ध करायें।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें