शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पीरो में नगर निकाय चुनाव को कोषांग गठित 

पीरो : पीरो में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अलग अलग कोषांगों के गठन का काम पूरा कर लिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के अनुसार सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 सितंबर 2022, 04:00 PM IST (3 सितंबर 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:39 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो : पीरो में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अलग अलग कोषांगों के गठन का काम पूरा कर लिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के अनुसार सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पंडित, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरो सुनील कुमार गौतम  तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी तरारी अशोक कुमार जिज्ञासु को नाम निर्देशन कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।(नगर निकाय चुनाव को)
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरो सुनील कुमार गौतम को कार्मिक कोषांग, अंचलाधिकारी पीरो चंद्रशेखर सिंह व बीएओ पीरो अशोक कुमार सिंह को वाहन कोषांग, अंचलाधिकारी तरारी निभा कुमारी को  विधि व्यवस्था व आचार संहिता कोषांग, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय कुमार सानू को हेल्प डेस्क कोषांग,  बीडीओ सुनील कुमार गौतम को इवीएम व बैलेट कोषांग, बीडीओ तरारी को सामग्री कोषांग, बीइओ रघुनंदन चौधरी को मतदान केंद्र प्रबंधन कोषांग, पीजीआरो को अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, नगर परिषद के इओ को कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग, बीडीओ तरारी को बज्रगृह व मतगणना कोषांग तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार को सेनिटाइजर व कोविड कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

सासाराम : कुख्यात नक्सली राजेश कुमार गुप्ता के घर पर एनआईए का छापा हार्डकोर नक्सली विजय आर्य के काफी करीबी है राजेश कुमार गुप्ता

सभी कोषांगों में आवश्यकतानुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां निकाय चुनाव को लेकर अन्य प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।