शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: पुलिस को देख शराब लदी डीसीएम ट्रक को बीच सड़क पर खड़ी कर चालक हुआ फरार

जप्त डीसीएम ट्रक से पुलिस ने 1791 लीटर विदेशी शराब किया बरामद: फोम की आड़ में पंजाब की ट्रक पर छुपा कर लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब  कैमूर: शुक्रवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर यूपी की तरफ से बिहार ले जा रहे शराब की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मई 2022, 11:14 AM IST (21 मई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 05:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जप्त डीसीएम ट्रक से पुलिस ने 1791 लीटर विदेशी शराब किया बरामद: फोम की आड़ में पंजाब की ट्रक पर छुपा कर लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब

 कैमूर: शुक्रवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर यूपी की तरफ से बिहार ले जा रहे शराब की खेप को पुलिस की चेकिंग देख डीसीएम ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला. जप्त डीसीएम ट्रक से पुलिस ने नाइट ब्लू ब्रांड के 199 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार समेकित चेक पोस्ट पर एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम के द्वारा यूपी की तरफ से आने वाले वाहनों की वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब की धरपकड़ की जा रही है.(कैमूर: पुलिस को देख)

Read Also: बैंगलोर: जेसीबी ने भारत में उद्योग का पहला पूरी तरह से इलेक्ट्रिक निर्माण उपकरण पेश किया, प्राकृतिक गैस से चलने वाला जेनसेट भी लॉन्च किया

इसी क्रम में टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद पीबी 08 सी एच 6283 नंबर की एक डीसीएम ट्रक जैसे ही चेक पोस्ट की सीमा में प्रवेश की शराब की चेकिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर ट्रक के चालक की नजर पड़ गई और वह लगभग 100 मीटर पहले ही अपनी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला. चेक पोस्ट के लेन में ट्रक के खड़े हो जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इसे देखने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के चालक की खोजबीन करनी शुरू की तो उसका कहीं अता-पता नहीं लगा जिसके बाद ट्रक में लोडेड सामान को देखा गया तो ट्रक में फोम की आड़ में शराब लोड किया हुआ था. जिसे जप्त करने के बाद पुलिस ने मोहनिया थाना लाया और ट्रक से शराब उतरवाकर काउंटिंग की गई तो नाइट ब्लू ब्रांड के 180 एमएल के 100 पेटी एवं 750 एमएल के 99 पेटी यानी कुल मिलाकर 1791 लीटर शराब की बरामदगी की गई. जिसके बाद पुलिस ने बरामद ट्रक पर संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद में जुट गई है.(कैमूर: पुलिस को देख)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.