शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: चैनपुर के व्यक्ति की सासाराम में हुई मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम, कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर किया शोक व्यक्त

चैनपुर। चैनपुर प्रखण्ड के भरगावा गांव के‌ 37 वर्षीय व्यक्ति बबलू शर्मा की सड़क दुघर्टना में सासाराम में हुई मौत। शव उसके गांव पहुंचते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया। परिवार के बीच उसके पत्नी और बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। विलाप कर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2022, 05:39 PM IST (7 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 08:51 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चैनपुर। चैनपुर प्रखण्ड के भरगावा गांव के‌ 37 वर्षीय व्यक्ति बबलू शर्मा की सड़क दुघर्टना में सासाराम में हुई मौत। शव उसके गांव पहुंचते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया। परिवार के बीच उसके पत्नी और बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। विलाप करते हुए पत्नी बोली कि अब हमार परिवार कैसे चली। कैसे खर्च का होगा निर्वाहन। इसके बीच चैनपुर के प्रमुख प्रतिनिधि राम प्यारे राम , जिला पार्षद बुल्लू मस्ताना, मुखिया मोहम्मद बसीर , पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने पहुंच कर परिवार के बीच ढांढस बंढाया और शोक व्यक्त किया। और कहा कि इस असामयिक मौत से हम भी दुखी हैं। लेकिन अनहोनी को कोई नहीं टाल सकता था। यह काफी दुखद घटना है। इस पर जो भी अपने स्तर से मिलने वाले योजना होगा उसको दिलवाने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। वही पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बताया कि उस परिवार को मकान नहीं है। इसके लिए दो हजार ईंट देकर सहयोग किया जायेगा। इसके शव को दाह-संस्कार के लिए बनारस भेजा गया।(कैमूर: चैनपुर के व्यक्ति)

रोहतास: कोविड टीकाकरण में गति लाने के लिए मंगलवार को चलाया गया महाअभियान, महाअभियान के दौरान  पांच हजार से अधिक लोगों को दिया गया टीका 
कैसे हुआ हादसा

बताया जाता है कि चैनपुर के बढ़ौना पंचायत के भरगावा गांव के‌ बबलू शर्मा ने सासाराम जिला में रिश्तेदारी में गये थे और उधर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। तभी ताराचण्डी मंदिर के पास पथ विपरीत दिशा से आ रही बालू लदे टैक्टर ने उसको जबरदस्त धक्का मार कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने पहुंचने पर सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया। जहां गंभीर हालत होने से रेफर कर दिया गया। और बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड दिया। उसके बाद उसके परिवार वाले को सूचना दी गई। मृत युवक की पत्नी सिलाई करके अपना परिवार चला रही थी। इतनी ग़रीब हालत था कि वह भाड़े के मकान में रहकर गुजर बसर करती थी। मुखिया हो या प्रशासन इसके द्वारा कोई योजना नहीं दिया गया। ताकि इस गरीब परिवार के बीच सहयोग का वीणा उठ सकें । उसके दो लड़की और दो लड़के थे। अभी तक उसके परिवार और गांव में मातम फैला हुआ है।(कैमूर: चैनपुर के व्यक्ति)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.