शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर डीएम बने छात्र, छात्रों ओ बीच बैठकर केमिस्ट्री विषय की ली जानकारी

भभुआ(कैमूर): बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला छात्रों के बीच बैठकर बने छात्र और विद्यालय के पठन पाठन की जानकारी लिए, यहाँ बतातें चलें कि डीएम कैमूर साप्ताहिक पंचायत स्तरीय जाँच में बुधवार को भगवानपुर प्रखंड के सरैया पंचायत में पह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जुलाई 2022, 06:09 PM IST (13 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 09:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर): बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला छात्रों के बीच बैठकर बने छात्र और विद्यालय के पठन पाठन की जानकारी लिए, यहाँ बतातें चलें कि डीएम कैमूर साप्ताहिक पंचायत स्तरीय जाँच में बुधवार को भगवानपुर प्रखंड के सरैया पंचायत में पहुँचे जहाँ सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

छात्रों के बीच बेंच पर बैठकर रसायन विज्ञान का किया क्लास

जांच के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई बिंदुओं पर अवलोकन कर दिशानिर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरैया का निरीक्षण किया गया । जहाँ बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बेंच पर बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया और सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । डीएम जब विद्यालय पहुँचे और कक्षा 10 में रसायन विज्ञान की पढ़ाई विद्यालय के शिक्षक श्रवण कुमार के द्वारा कराई जा रही थी इसी बीच डीएम छात्रों के बीच बेंच पर बैठ गए, उन्होंने करीब 25 मिनट तक बैठकर विद्यालय की सभी गतिविधियों को परखा जिसके बाद स्थिति संतोषजनक पाया गया वहीँ विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की जानकारी भी लिया तथा कई तरह के सुधार और बेहतर करने का निर्देश दिए।

बेंच डेस्क और शिक्षकों की कमी दूर करने का निर्देश

डीएम के निरीक्षण में कुछ छात्र जमीन पर बैठे मिले जिसके बाद डीएम ने बेंच की कमी को दूर करने का निर्देश दिया, वहीँ विद्यालय में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की को भी दूर करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जिसके बाद डीईओ ने बहाली प्रक्रिया जारी होने की बात बताई।

यहाँ बतातें चलें कि इसी वर्ष से सरैयां विद्यालय को उत्क्रमित करते हुए उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता प्राप्त हुई है, जिसके तहत 80 विज्ञान,80 सामाजिक विज्ञान और 40 वाणिज्य (कॉमर्स) विषय कुल 200 इंटरमीडिएट के छात्रों का दाखिला लिया जाएगा।

मसही के एक वार्ड में गली नाली निर्माण का जायजा

जिला पदाधिकारी द्वारा सरैयां पंचायत के ग्राम मसही वार्ड संख्या 8 में गली एवं नाला निर्माण का कार्य देखा गया, बताया गया कि योजना का क्रियान्वयन की स्थिति ठीक पाई गई।
वहीँ नल जल योजना अंतर्गत वार्ड 3 का निरीक्षण किया गया । कुछ घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही थी , जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

पीडीएस दुकान का निरीक्षण

सरैयां के जन वितरण प्रणाली केंद्र के निरीक्षण के क्रम में लोगो द्वारा बताया गया कि रासन नियमित वितरण होता है।

आगनबाड़ी और मनरेगा का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बच्चे ड्रेस में पाए गए । जिला पदाधिकारी द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम मसही में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण से संबंधित योजना का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी, डीईओ सुमन शर्मा, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी रहमत जावेद समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीँ कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायत के कुछ विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम के पास पहुंचकर अवगत कराया।

रोहतास : जिलाधिकारी ने संझौली प्रखंड के सभी छह पंचायतों में किया औचक निरिक्षण

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.