शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

गंभीर रूप से बीमार पीएमसीएच आईसीयू में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु सहायता राशि से सहयोग करने की जरूरत – किरण देव यादव

खगड़िया: अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ के संस्थापक सह राष्ट्रीय संरक्षक किरण देव यादव, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार महेश कुमार अनीश कुमार, अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ से जुड़े अमित कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अगस्त 2022, 04:18 PM IST (26 अगस्त 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 03:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया: अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ के संस्थापक सह राष्ट्रीय संरक्षक किरण देव यादव, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार महेश कुमार अनीश कुमार, अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ से जुड़े अमित कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार प्रियांशु, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अभिनंदन कुमार, अमरेश कुमार, हेमंत कुमार, देव जी, अविनाश , गौतम आदि ने जिलाधिकारी एवं सदर विधायक छत्रपति यादव बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल परवत्ता विधायक संजीव कुमार अलौली विधायक रामवृक्ष सदा से गंभीर बीमारी से ग्रसित जीवन मौत से जूझ रहे पीएमसीएच आईसीयू में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार को इलाज सहायता राशि से सहयोग करने की मांग किया है।
श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी को आवेदन प्रेषित कर ध्यान आकर्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुमलेश कुमार विगत सप्ताह सहरसा के मीणा नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती हुए,(गंभीर रूप से बीमार)
4 दिन उपचार कराने के बाद स्वास्थ्य में सुधार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई किंतु 1 दिन बाद ही पुनः स्थिति काफी बिगड़ गई जिसके कारण एंबुलेंस से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।
उन्होंने कहा कि पत्रकार सुमलेश कुमार सक्रिय पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण समुचित इलाज नहीं हो पा रही है इसलिए आर्थिक सहयोग करने की आवश्यकता है।
श्री यादव ने कहा कि जिले के चारों विधायक, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, एमएलसी राजीव कुमार का इलाज हेतु सहायता राशि से सहयोग करने हेतु ध्यान आकर्षित किया गया है।(गंभीर रूप से बीमार)