शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश पर लगाया आरोप, बोले- खरीद-फरोख्त करती है JDU

पटना डेस्क: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी कभी महागठबंधन में थी ही नहीं. बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी न महागठबंधन का हिस्सा थी और न ही महागठ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जून 2023, 04:45 PM IST (14 जून 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 10:46 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी कभी महागठबंधन में थी ही नहीं. बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी न महागठबंधन का हिस्सा थी और न ही महागठबंधन से अलग हुई है. मांझी ने कहा कि वो हमेशा इस बात को कहते रहे हैं कि हम महागठबंधन में नहीं हैं. हम केवल नीतीश कुमार के साथ थे. महागठबंधन में रहे या ना रहें, जो कोई इस पर कुछ कहता है, तो फालतू बोलता है.

OMG : 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद घर में गूंजी किलकारी

एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि ललन सिंह के कहने या न कहने से क्या होता है. देखिए यह आप लोग भूल जाते हैं. मालूम नहीं क्यों भूल जाते हैं. हमने सब दिन कहा हैं कि हम महागठबंधन हीं है. हम नीतीश कुमार के साथ थे, तो नीतीश कुमार के साथ हम हटे हैं. महागठबंधन में हम रहे या ना रहे, यह जो कहता है, यह फालतू बात करता है. हम महागठबंधन में कब थे? हम सब दिन कहे हैं कि हमको महागठबंधन से मतलब नहीं है. हम नीतीश कुमार के साथ हैं. खुलकर यह बातें हम बोले हैं. आप लोग इतना जल्दी क्यों जाते हैं. 23 के बाद आप लोग देखिएगा कि हम क्या करते हैं।

बिहार: तिरंगे में लिपटे शहीद आर्मी जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

दरअसल, कभी नीतीश कुमार के साथ हमेशा रहने की कसम खाने वाले हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर उनसे अलग हो गये हैं. एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर में भाजपा विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की मुहिम में जुटे हैं. ऐसे वक्त में बिहार सरकार के कैबिनेट से मांझी के बेटे का इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद बिहार की राजनीति काफी गर्म हो चुकी है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मांझी की पार्टी अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रही.