शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चकन्हा पंचायत के मुखिया पूनम देवी के आवास पर IT की रेड, 

डेहरी/तिलौथू:- डेहरी प्रखंड अंतर्गत चकन्हां पंचायत की मुखिया पूनम देवी के सिकारिया जेम्स स्कूल स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा अचानक दोपहर में छापा मारा गया , अचानक इनकम टैक्स विभाग की चार गाड़ियां मुखिया आवास पर आ धमकी और मुखि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 फरवरी 2023, 06:33 PM IST (9 फरवरी 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 03:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

डेहरी/तिलौथू:- डेहरी प्रखंड अंतर्गत चकन्हां पंचायत की मुखिया पूनम देवी के सिकारिया जेम्स स्कूल स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा अचानक दोपहर में छापा मारा गया , अचानक इनकम टैक्स विभाग की चार गाड़ियां मुखिया आवास पर आ धमकी और मुखिया आवास के भीतर छापेमारी शुरू कर दी आईटी की रेड के बाद मुखिया और उनके समर्थकों सहित आस-पास के लोगों में खलबली मच गई। वर्तमान मुखिया पूनम देवी के पति स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव पूर्व से ही बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे बालू कारोबार को लेकर ही मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पप्पू यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी थे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन सहित राज्य के कई दिग्गज नेताओं से इनकी काफी नजदीकियां भी थी उनके हत्या के बाद दोबारा उनकी पत्नी पूनम देवी चकंहां पंचायत से मुखिया पद से जीत हासिल की है।बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की हत्या के बाद बालू का कारोबार उनके बड़े साले गुड्डू यादव के द्वारा निरंतर जारी रखा गया है अभी वर्तमान में भी गुड्डू यादव के द्वारा बालू घाटों का संचालन किया जाता है मुखिया पूनम देवी के भाई गुड्डू यादव के पैतृक घर औरंगाबाद जिले के बारुण थाना अंतर्गत इंग्लिश गठौली में भी छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने वर्तमान मुखिया पूनम देवी और उनके भाई गुड्डू यादव को डिटेन कर लिया गया है और दोनों से आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही पूरे आवास को सील कर दिया गया है और मुखिया के आवास के इर्द-गिर्द पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल मुखिया के आवास पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी जारी है। वहीं, इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है।