शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

होली के रंजीश में हुई गोलीबारी एवं रोड़ेबाजी, 2 गिरफ्तार, 6 घायल, दो दर्जन बनाए गए आरोपी

सूर्यपुरा( रोहतास)| सोमवार को सुबह सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में बीते होलिका दहन की रात्रि में डीजे बाजा में विद्युत प्रवाह बाधित करने से उत्पन्न विवाद को लेकर  दो पक्षों में हुई गोलीबारी एवं रोड़ेबाजी। होली का त्यौहार भले ही बी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 मार्च 2022, 12:57 PM IST (22 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 09:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सूर्यपुरा( रोहतास)| सोमवार को सुबह सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में बीते होलिका दहन की रात्रि में डीजे बाजा में विद्युत प्रवाह बाधित करने से उत्पन्न विवाद को लेकर  दो पक्षों में हुई गोलीबारी एवं रोड़ेबाजी।
होली का त्यौहार भले ही बीत चुका है परंतु उसकी यादें ताजा करने के लिए घटना को दी जा रही अंजाम। इसी कड़ी में दूसरे दिन सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में मां की इलाज करा कर लौट रहे मां-बेटे को बेरहमी से आरोपियों ने पीट डाला। घटना को सुनकर दोनों पक्षों में गांव की गलियों में दम तक हुई रोड़ेबाजी, 3 चक्र गोली चलाए जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ शशि भूषण सिंह, पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार ,  थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण किया और 2 ब्यक्ति गिरफ्तार  किए गए।  6 महिला -पुरुष घायल बताए जाते हैं।
 बीते होलिका दहन की रात्रि में एक पक्ष के लोग डीजे बाजा पर होली गायन कर रहे थे। इसी में विद्युत प्रवाह बाधित करने को लेकर दूसरे पक्ष से उलझ गए थे। उस दिन भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। विवाद की चिंगारी उसी रात्रि में सुलग गई थी। एसपी आशीष भारती ने  आरोपी भीम सिंह उम्र 35 वर्ष पिता राम पदारथ सिंह तथा अमित कुमार उम्र करीब 20 वर्ष  पिता अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है।
दोनों पक्षों से शैलेश कुमार, कुसुम देवी( माता) , नीतू देवी, चिंता  कुंवर, निकी देवी, चंदन कुमार घायल बताए जाते हैं जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  सूर्यपुरा में कराया गया। प्रथम पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर करीब 14 तथा दुसरे पक्ष से 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
झड़प की स्थिति को देखते हुए  गांव में शांति बहाल करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने घटना नियंत्रणपूर्ण बताया तथा शांति बहाल के लिए गण्यमान्य लोगों का बैठक कराने एवं उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।