शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को किया गांव से बाहर, फिर दोनों के बीच पंचायत में ही हो गई लड़ाई

पटना डेस्क: बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां सबसे पहले तो प्रेमी युगल ने शादी रचाई और जब वह अपने घर वापस लौटे तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर निकलने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जुलाई 2023, 11:08 AM IST (5 जुलाई 2023) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 10:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां सबसे पहले तो प्रेमी युगल ने शादी रचाई और जब वह अपने घर वापस लौटे तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव से बाहर निकलने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया।

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

दरअसल यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज के बरौली इलाके का है। चंदन टोला निवासी भीम कुमार शादी समारोह का वीडियो मिक्सिंग करता है। मिली जानकारी के मुताबिक भीम कुमार वीडियो मिक्सिंग के लिए अपने दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस की गांव की रहने वाली लड़की रिमझिम कुमारी अपनी सहेली के साथ उसके दुकान पर आई। वीडियो मिक्सिंग कराने के बहाने 4 साल पहले से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

इस दौरान दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव में इधर-उधर एक दूसरे से मिलने लगे। जो गांव वालों को पसंद नहीं थी। गांव वालों का कहना था कि ये दोनों मिलकर गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। पहले कभी इस तरह की बात सामने नहीं आई थी। जानकारी के मुताबिक कल भी भीम कुमार और रिमझिम कुमारी गांव में एक दूसरे से चुपके चुपके मिल रहे थे। तभी गांव वालों ने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद गांव वालों ने पंचायत बैठायी और लड़का लड़की से उनकी मर्जी के बारे में पूछताछ की। प्रेमिका रिमझिम कुमारी के मुताबिक उसको प्रेमी भीम कुमार ने प्यार के जाल में फंसाया था। प्रेमी अक्सर उसे मिलने के लिए बोलता था।

तीन बच्चों की मां को नाई से हुआ प्यार, पति को छोड़कर रचाई शादी!

वहीं, प्रेमी भीम कुमार ने कहा कि वह वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। उसके दुकान पर रिमझिम अपने सहेली के साथ आई और उसके बाद वह अपने जाल में फंसा ली। गांव वाले दोनों की कहानी सुनने के बाद उसे शादी को लेकर रजामंदी के बारे में पूछताछ की। अब गांव वालों ने फरमान सुनाया की दोनों की गांव के मंदिर में शादी कराई जाएगी और शादी के बाद दोनों को गांव से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस तरह से गांव वालों ने प्रेमी युगल की शादी करने के बाद उन्हें गांव से निष्कासित कर दिया है।