शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार में गांव वालों ने मंदिर में प्रेमी जोड़े की करा दी शादी, जानिए पूरा मामला..

पटना डेस्क: बिहार से प्रेम प्रसंग के कई सारे नए मामले सामने आते रहते हैं। इस बीच एक नया मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी, तो ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इस शादी से प्रेमी जोड़ा भी काफी खुश ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मई 2023, 05:49 PM IST (1 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 08:04 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से प्रेम प्रसंग के कई सारे नए मामले सामने आते रहते हैं। इस बीच एक नया मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी, तो ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इस शादी से प्रेमी जोड़ा भी काफी खुश है और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला बिहार के बांका जिले के पंचवारा का है। दोनों का पांच महीने से अफेयर चल रहा था। लड़का लुधियाना में रहकर काम करता है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने यहां आया था। वहीं, जब पड़ोसियों ने लड़के के घर में लड़की को देखा तो उन्होंने इनकी शादी करा दी। इधर लड़की के घरवालों ने शादी में आने से इंकार कर दिया।

इस घटना के बारे में लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस प्रेम संबंध के बारे में कुछ भी नहीं पता था। वह दोनों की शादी नहीं करना चाहते थे। जबकि लड़का लड़की एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। जिस वजह से ग्रामीणों ने शिव मंदिर में दोनों की धूमधाम से शादी भी करा दी है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बिहार: 11 साल की बच्ची से दो बच्चों के पिता ने की शादी, चौंका देगी ये घटना

वही प्रेमी जोड़े ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते थे। अब जब ग्रामीणों ने उनकी शादी करा दी है तो वह काफी खुश है।