शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार में बहन ने पांच हजार में किया नाबालिग का सौदा, फिर जबरदस्ती कराई शादी

पटना डेस्क : बिहार में एक मासूम बच्ची की शादी किशोर से करा दी गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। वहीं, किशोर और महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।          

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 मई 2023, 01:04 PM IST (19 मई 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क : बिहार में एक मासूम बच्ची की शादी किशोर से करा दी गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। वहीं, किशोर और महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

एक रिपोर्ट के अनुसार जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म टोला में बच्ची की बहन, जीजा व अन्य दलालों ने मिलकर दस साल की नाबालिग का सौदा किया। पांच हजार रुपये के लिए परिवार के सदस्यों ने बच्ची की शादी उत्तर प्रदेश के निवासी एक किशोर से करा दी।

हालांकि, ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर पूलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला खुला। बाल विवाह का मामला देख पुलिस के साथ चाइल्ड लाइन व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम सक्रिय भी हो गई। बच्ची को चाइल्ड लाइन द्वारा संरक्षण में लेते हुए बालिका गृह में आवासीत करा दिया गया है।

बिहार में गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्रा के संग बंद कमरे में टीचर लड़ा रहा था इश्क!

इस संबंध में बच्ची की बड़ी बहन ने ही थाना में आवेदन दिया है और दुल्हे व उनके स्वजन से पांच हजार रुपये लेने की बात भी स्वीकार की है। बड़ी बहन की शादी भी उत्तर प्रदेश के बदायू में ही हुई है और किशोर रिश्ते में उसका देवर लगता है।बड़ी बहन ने आवेदन में स्वीकार किया है कि उसके पति व अन्य स्वजन ने प्रलोभन का जाल फैलाकर यह शादी करा दी है। इसमें उसकी खुद की भागीदारी भी रही है। इधर, 17 वर्षीय किशोर व एक महिला दलाल पुलिस के कब्जे में है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।