शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, सड़कों पर इस दिन से नहीं चलेगी डीजल….

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है, जहां राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।जिसमें अब डीजल वाहनों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर बस सेवा को बंद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जून 2023, 10:49 AM IST (26 जून 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 02:39 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है, जहां राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।जिसमें अब डीजल वाहनों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर बस सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार नगर सेवा में लगी डीजल बसें एक सितंबर से पूरी तरह बंद हो जाएगी। जिसके के लिए  CNG बस लेने के लिए 65 डीजल बस मालिकों ने आवेदन दिया है. परिवहन विभाग ने डीजल बस के बदले मूल लागत का 30 प्रतिशत या 7.50 लाख रुपये अनुदान के रूप देने की योजना बनाई है। इस को लेकर परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश ने बताया कि आवेदनों की जांच की जाएगी।

Bihar Crime: बिहार में प्रेमिका की शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर, फिर भनक लगी तो….

वहीं, अधिकतम 7.50 लाख रुपये अनुदान दिया जा सकता है. आकलन के बाद इसकी अनुदान की राशि दी जाएगी. 31 अगस्त के बाद यानी 1 सितंबर से पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ क्षेत्र में डीजल वाहन पर रोक लग जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग पटना जिला परिवहन कार्यालय को 121 बसों के लिए अनुदान देने का कोटा निर्धारित किया है। लेकिन अभी तक सिर्फ 65 ही आवेदन आए हैं।

सगाई से एक दिन पहले लड़की ने छोड़ा घर, शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंची, फिर…

हालांकि, इससे पहले पटना जिले में कई बस मालिक डीजल बस के बदले CNG बस खरीद ली हैं। सितंबर 2022 को पटना जिले में डीजल चालित आटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय एक साथ 9 हजार डीजल आटो सड़क से हट गई थी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहर में बायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए डीजल चालित वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।