भगवानपुर : थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत स्थित समसा पिपरा पथ पर राज चौक दहिया के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो जाने तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्रकाश में आया है। उक्त मामले में मृतक की पहचान रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी वीरेंद्र चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान मृतक की पत्नी सह पीएचसी भगवानपुर में कार्यरत एएनएम गुड्डी कुमारी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनएम गुड्डी कुमारी बुधवार की सुबह ड्यूटी के उपरांत अपने पति के साथ पीएचसी से अपने घर रसलपुर जा रहे थे,इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए परिजन आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में ही संजय चौधरी की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी एएनएम गुड्डी कुमारी को बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गम्भीर चोट लगने के साथ साथ कंधा का हड्डी भी टुट गया है। उनकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।मृतक संजय कुमार चौधरी अपने पीछे एक पुत्र मोती कुमार व पुत्री मोनी कुमारी सहित अपने बूढ़े मां बाप को अकेला छोड़कर चल बसे । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है, वहीं पूरा गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई अजय कुमार राय एवं शैलेंद्र प्रसाद यादव रसलपुर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है।