शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मिशन ग्रीन ड्राइव के तहत संस्था एवं ग्रामीणों की मदत से लगाये गये सैंकड़ों पौधे 

गोह :  जेवी स्माइलीज फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मिशन ग्रीन ड्राइव (मिलियन ट्री प्लांटेशन 2022) के तहत गोह प्रखंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा ग्राम कुरमाईन से दरहा तक सड़क किनारे सैकड़ों  फलदार एवं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अगस्त 2022, 05:22 PM IST (7 अगस्त 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 12:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
गोह :  जेवी स्माइलीज फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मिशन ग्रीन ड्राइव (मिलियन ट्री प्लांटेशन 2022) के तहत गोह प्रखंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा ग्राम कुरमाईन से दरहा तक सड़क किनारे सैकड़ों  फलदार एवं  छायादार वृक्ष संस्था के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगाया गया। ग्रामीणों ने जेवी स्माइलीज फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मिशन ग्रीन ड्राइव की प्रशंसा करते हुए बताया की गर्मी के दिनों में छायादार वृक्षों के आभाव में हम ग्रामीणों को सर पर तेज धुप होने के कारण आने – जानें में काफी मुश्किलों क़ा सामना करना पड़ता था परंतु अब आने वाले समय में काफी राहत मिलेगी।

तंत्र मंत्र से कैंसर लकवा बांझपन गठिया रोग ठीक करने वाले बाबा की तलाश में बिहार पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस

वहीं संस्था के निदेशक डॉ. अमित की माने तो वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों की संख्या में कमी आने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संस्था द्वारा किये गये वृक्षारोपण कार्यक्रम में विक्रम कुमार,रंजीत कुमार,अमित कुमार, धुप नारायण शर्मा, विकास कुमार,जितेन्द्र कुमार,रुमित, भोला शर्मा,अरुण सिंह,आरव शर्मा,निखिल कुमार,सुमित कुमार,कार्तिक,हर्षित, उत्कर्ष कुमार ,संजीत कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीणों एवं बच्चों क़ा सराहनीय योगदान रहा। संस्था ने सभी का धन्यवाद किया और आने वाले समय में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रखने एवं वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.