शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिजली विभाग द्वारा लगाये गये जुर्माना क़ा बोझ नही सह सका गृह स्वामी, दिल क़ा दौरा पड़ने से हुई मौत 

औरंगाबाद| जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत अब्दुलपुर मुहल्ले में बिजली विभाग द्वारा जुर्माना लगाये जाने के बाद घर के मालिक क़ा दिल क़ा दौरा पड़ने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है की दो सौ रुपए हर माह बिजली बिल भुगतान करने वाल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अगस्त 2022, 10:04 PM IST (3 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद| जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत अब्दुलपुर मुहल्ले में बिजली विभाग द्वारा जुर्माना लगाये जाने के बाद घर के मालिक क़ा दिल क़ा दौरा पड़ने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है की दो सौ रुपए हर माह बिजली बिल भुगतान करने वाले व्यक्ति को बिजली विभाग ने पच्चास हजार चार सौ पच्चपन रुपए का जुर्माना लगा दिया। जिसके बाद उस व्यक्ति को  दिल का दौरा आया और  उसकी मौत हो गई। गौरतलब हो  कि सोमवार को  बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया था। छापामारी अभियान के दौरान शहर के अब्दुलपुर मुहल्ले में संतोष कुमार महतो के घर पर छापेमारी की गयी थी। जहां कथित रूप से अवैध मीटर बायपास कर विद्युत चोरी के आरोप में 50 हजार 4 सौ 55 रुपये का आर्थिक दंड लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी।
बुधवार को रफीगंज थाना के एएसआई टुनटुन चौधरी अपने दलबल के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे, जहां गृहस्वामी संतोष कुमार महतो के पिता मदन महतो पुलिस को देखते ही बेहोश हो गए। स्थानीय मुकेश यादव, अनिल कुमार गौतम, राजेंद्र प्रसाद, भगवान यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घतना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं  इस सम्बंध में मृतक के भाई गोपाल महतो ने बताया कि अब्दुलपुर, रफीगंज वाले मकान में उनके भाई और भाभी सिर्फ़ दो ही लोग रहते थे जहां उन्हें प्रति माह दो सौ से ढाई सौ  रुपए का बिल हर माह आता था। लेकिन बिजली विभाग द्वारा अवैध पैसा वसूली की नियत से उनके भाई पर झूठा मुकदमा दायर किया गया और पुलिस भेजकर बेवजह दबाव बनाया गया। जिस कारण उनके भाई की मौत हो गई।