शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

औरंगाबाद: जिले की 50वाँ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 27/01/2023 को पहले चरण में गायत्री प्रज्ञापीठ पोगर, (रफीगंज) द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में कुल मोतियाबिंद के 78 एवं नखुनें के 9 मरीजों का चयन किया गया है। बताया गया क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जनवरी 2023, 09:42 PM IST (27 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले की 50वाँ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 27/01/2023 को पहले चरण में गायत्री प्रज्ञापीठ पोगर, (रफीगंज) द्वारा लगाए गए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में कुल मोतियाबिंद के 78 एवं नखुनें के 9 मरीजों का चयन किया गया है। बताया गया की शिविर में कुल 257 मरीजों के आंखों की जांच की गई थी। वहीं, वैसे मरीज जिनके आँखों में थोड़ी बहुत समस्या थी उन्हें निःशुल्क दवाई एवं चश्मे उपलब्ध कराए गए। जबकि मोतियाबिंद से प्रभावित चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन अखण्ड ज्योति नेत्र चिकित्सालय मस्तीचक में कराया जाएगा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री गणपत सिंह जी, श्री नवनीत कुमार (सहायक प्रबंध ट्रस्टी, जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, औरंगाबाद), रामध्यान साहू (कोषाध्यक्ष, गायत्री शक्तिपीठ जम्होर), नीरज कुमार सिंह (उपजोन समन्वयक, सासाराम) एवं डाक्टर अर्जुन कुमार एवं उत्तम कुमार (अखण्ड ज्योति अस्पताल मस्तीचक, छपरा) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।(स्वास्थ्य जांच शिविर का स्वास्थ्य जांच शिविर का)

जिले में हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा लोगों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा जो आयोजन किया जा रहा है वह सराहनीय है। गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया गया जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वैसे तो सरकार के स्तर से भी इस तरह का प्रयास किया जाता है, लेकिन हर व्यक्ति तक ये सुविधा पहुंच नहीं पाता। वहीं नवनीत कुमार ने कहा कि शिविर में चयनित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। साथ हीं उनके आवागमन, ठहरने एवं खाने पीने की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ पोगर (रफीगंज) के देवालय प्रबंधन समिति के कपिलदेव पाल, दिलिप खत्री, सनोज ठाकुर, रधुनंदन प्रजापति, शिवपूजन साव, सुरेन्द्र शर्मा, रामबल्लम प्रसाद एवं महिला मंडल की ममता देवी सहित अन्य बहनों के साथ रफीगंज गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें