शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान लिपिक को 25000 रूपया रिश्वत लेते गिरफ्तार

  पश्चिमी चंपारण| बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा एक प्रखंड़ कार्यलय परिसर में बिहार की निगरानी टीम ने बगहा में एक बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25000 रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ वृहस्पतिवार को गिरफ्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मार्च 2022, 04:31 PM IST (10 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 11:58 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पश्चिमी चंपारण| बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा एक प्रखंड़ कार्यलय परिसर में बिहार की निगरानी टीम ने बगहा में एक बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25000 रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ वृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। समाचार के मुताबिक प्रधान सहायक शंभूनाथ पांडेय बगहा प्रखंड़ के डुमरिया निवासी रजनीश गिरी से उनकी पत्नी सेविका केन्द्र संख्या 292 शांति कुमारी के खाता खुलवाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे, तभी मौके पर मौजूद पटना से आए डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम ने अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। पटना से आये निगरानी की टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज ने उक्त सन्दर्भ में पुष्टि करते हुए बताया की बगहा बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान सहायक शंभूनाथ पांडेय को 25000 रूपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पटना से आई निगरानी की इस टीम में डीएसपी अरूण पासवान, एसआई सत्येंद्र राम के अलावा दो प्रशिक्षु डीएसपी सहित कांस्टेबल राजेश कुमार आदि शामिल रहें।