शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास : बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने पर खुशी, महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दीपावली

तिलौथू/ रोहतास। बिहार मे महागठबंधन की सरकार की वापसी हो गई। इस खुशी में तिलौथू में आरजेडी, जेडीयू ,कांग्रेस, एवं वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने तिलौथू बाजार स्थित कांग्रेस भवन में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। फिर उसके बाद सभी कार्यकर्ता ढ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अगस्त 2022, 04:17 PM IST (11 अगस्त 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 10:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तिलौथू/ रोहतास। बिहार मे महागठबंधन की सरकार की वापसी हो गई। इस खुशी में तिलौथू में आरजेडी, जेडीयू ,कांग्रेस, एवं वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने तिलौथू बाजार स्थित कांग्रेस भवन में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। फिर उसके बाद सभी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर झूमते पटाखा छोड़ते नजर आए। सभी कार्यकर्ता तिलौथू थाना चौक पर भाजपा मुक्त बिहार के नारे लगाते नजर आए। राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष बब्लू खाँ ने कहा कि बीजेपी विकास का रोड़ा था।(बिहार मे महागठबंधन की)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा से पहले ही अलग हो जाना चाहिए था। क्योंकि राजद हमेशा ही बिहार के हित में सोचती है। यहां के बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य सभी पीछे हैं। अब जदयू व राजद का सरकार बना है अब विकास कार्य जरूर होगा। वही काँग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जदयू राजद व कांग्रेस की सरकार बनी है। हम सभी कार्यकर्ता बहुत ही खुश हैं।

15 अगस्त को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में गहन जांच अभियान चलाया गया

तिलौथू प्रखण्ड के युवा नेता अविनाश यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव बिहार के युवा दिलों के धड़कन हैं। उन्होंने चुनाव में बेरोजगारी दूर करने के लिए यह घोषणा किया था की हर वर्ष 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। अब सरकार बनी है हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बेरोजगारों की समस्या अवश्य दूर करेंगे। यह सरकार विकास करेगा। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, शिवबरन सिंह, सीताराम यादव, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह , राजेन्द्र यादव, कपिल कुमार, विनोद पांडेय, अरुण राम, रामाश्रय यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.