शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शादी की खुशियां मातम में पसरी: एक तरफ बेटी की डोली निकली तो दूसरी तरफ उठी मां की अर्थी!

पटना डेस्क: शादी की खुशियां मातम में तब बदल गई, जब एक ही घर से पहले तो मां की अर्थी उठी और बाद में बेटी की डोली। यहां शादी की सभी रस्में उदासी के माहौल में जल्दबाजी में पूरी की गई। क्योंकि लड़की की मां की अचानक से मृत्यु हो गई थी। उदासी के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 अप्रैल 2023, 02:57 PM IST (1 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: शादी की खुशियां मातम में तब बदल गई, जब एक ही घर से पहले तो मां की अर्थी उठी और बाद में बेटी की डोली। यहां शादी की सभी रस्में उदासी के माहौल में जल्दबाजी में पूरी की गई। क्योंकि लड़की की मां की अचानक से मृत्यु हो गई थी। उदासी के माहौल में शादी संपन्न होने के कारण दुल्हा के चेहरे पर और न ही दुल्हन के चेहरे पर खुशी थी। यहां तक कि वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे सभी के चेहरे मुरझाए थे और लोगों को शादी का रिवाज जल्द पूरा होने की जल्दबाजी थी।

बिहार हिंसा पर बोले नीतीश कुमार, कहा-जरूर किसी ने कोई खचपच किया

दरअसल, लड़की की बीमार मां का आकस्मिक निधन होने के कारण शादी की खुशियां और उमंग लोगों में नहीं थी। यूं कहें कि बेटी की डोली निकलने के बाद मां की अर्थी निकाली गई। मां के शव को घर पर रखकर बेटी का विवाह आनन-फानन में हरिहरधाम मंदिर में कराई गई। बेटी की डोली निकलने के बाद मां की अर्थी निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया ।

बिहार: पड़ोसन से हुआ प्यार तो पत्नी को मा’र डाला, 4 बच्चों की मां को लेकर आरोपी फरार

वहीं, यह पूरा मामला बगोदर प्रखंड के बनपुरा गांव का है. बताया जाता है कि बनपुरा निवासी सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। मां की मौत के बाद बेटी का विवाह होने की गुंजाइश नहीं थी। इसे देखते हुए गांव समाज के लोगों ने मां के शव को घर पर रखकर बेटी की शादी कराने का निर्णय लिया।

Urfi Javed: बार-बार बोल्ड ड्रेस संभालती दिखीं उर्फी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

हालांकि, काजल की शादी मंझलाडीह निवासी मोहन दास के साथ हुई। शादी के बाद काजल की विदाई हुई और वह ससुराल चली गई। इसके बाद मां की अर्थी निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. 5-6 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा।