शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के परिसर में होगा गुप्ता धाम महोत्सव, राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ- साथ स्थानीय कलाकार लेंगे हिस्सा

 चेनारी। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड मुख्यालय स्थित राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में 16 मार्च को गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर में साफ -सफाई शुरू हो चुकी है। वही पटना से आए कारीगरों द्वारा लगभग पंडाल की तैयारी भी पूर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मार्च 2022, 01:36 PM IST (15 मार्च 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:47 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 चेनारी। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड मुख्यालय स्थित राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में 16 मार्च को गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर में साफ -सफाई शुरू हो चुकी है। वही पटना से आए कारीगरों द्वारा लगभग पंडाल की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व में ही एसडीएम मनोज कुमार, डीडीसी, चेनारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार सहित कई अधिकारियों ने होने वाले गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया था। बताते चलें कि कुछ दिन पहले(गुरुवार) को गुप्ताधाम महोत्सव को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्तर पर एक बैठक की गई थी। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा था कि गुप्ताधाम विश्व के प्राचीनतम पूजा स्थलों में से एक माना जाता है| उन्होंने यह भी कहा था की गुप्ताधाम के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए वहां राज्य सरकार की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हिस्सा लेंगे। बता दें कि गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर अधिकारी के साथ-साथ आम लोगों में भी काफी चर्चा है। लोग इसी इंतजार में हैं कि इस बार का महोत्सव कैसा होने वाला है और कौन-कौन से कलाकार अपना कला लोगों के बीच प्रस्तुत करने वाले हैं। गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

बता दे कि महोत्सव में बिग बॉस फेम और बॉलीवुड गायिका जसलीन मथारू, राइजिंग सुपर स्टार फेम हेमंत ब्रिजवासी, भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू की मौजूदगी से चार चाँद लगाने की कोशिश है|