शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जीएनएसयु के खेल परिसर में महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

मीडिया दर्शन/सासाराम| बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल नारा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 मार्च 2022, 06:45 PM IST (6 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम| बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने खिलाड़ियों के शानदार मार्च परेड के माध्यम से अभिवादन स्वीकार किया| इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने किया जबकि मंच संचालन जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने किया| सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत बुके द्वारा किया गया जिसे जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार और रानू कुमार सिंह ने दिया| प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी रोहिणी ने कराया|

जिले एवं राज्य के वैसे खिलाड़ियों को मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं जिन्हें संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं: गोविंद नारायण सिंह

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविंद नारायण सिंह ने राज्य के कोने-कोने से आए महिला खिलाड़ियों का अपने परिसर में स्वागत किया और उनको अच्छी सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया| उन्होंने कहा कि हम जिले एवं राज्य के वैसे खिलाड़ियों को मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं जिन्हें संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं| उनके लिए हमारे पास योजनाएं हैं और हम उसे भविष्य में लागू करेंगे|

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

आज खेले गए पहले मैच में सिवान ने मुंगेर को 9-1 से, सारण ने मधेपूरा को 10-0 से, बांका ने वैशाली को 4-1 से, बक्सर ने भोजपुर को 4-1 से, दरभंगा ने भागलपुर को 2-0 से, नवादा ने कैमूर को 9-3 से जबकि अरवल ने मेजबान रोहतास को 9-0 से पराजित किया| दूसरे कोर्ट पर मैच के परिणाम इस प्रकार रहे, शेखपुरा ने वैशाली को 4-2 से,बेगूसराय ने बक्सर को 9-0 से, पटना ने पूर्णिया को 8-1 से तथा बांका ने शेखपुरा को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया| प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 7 मार्च को अपराहन 3:00 बजे से किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्णा ने दी।