शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन, फिर बॉयफ्रेंड संग हुई फरार!

पटना डेस्क: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। बारात आने के ठीक पहले यह खबर सुनकर दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगाई. इस सूचना के बाद जहां वधू पक्ष अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जून 2023, 01:21 PM IST (17 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 03:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। बारात आने के ठीक पहले यह खबर सुनकर दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगाई. इस सूचना के बाद जहां वधू पक्ष अपनी बेटी की तलाश में जुटा हुआ है, तो वहीं वर पक्ष बारात की तैयारी में खर्च हुए धन की वापसी की बात कह रहा है।

बिहार: प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, फिर पहुंच गई सास, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हुआ खुलासा!

वहीं, शादी से कुछ देर पहले ही दुल्हन के ब्यूटी पार्लर से रफूचक्कर होने का यह मामला हमीरपुर की सदर कोतवाली इलाके का है. यहां पुराने बेतवा घाट से बारात आनी थी. एक तरफ वर पक्ष बारात लेकर जाने की पूरी तैयारी में था, तो वहीं वधू पक्ष बारातियों का स्वागत सत्कार करने की तैयारी कर चुका था, और बेटी को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा जा चुका था. चाची भी लड़की के साथ ब्यूटी पार्लर गई हुई थी, लेकिन जब चाची ब्यूटी पार्लर से अकेली घर लौटी तो शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई।

दरअसल, चाची ने लड़की के पिता सहित परिजनों को बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उनकी बेटी को ब्यूटी पार्लर से अपने साथ भगा ले गया है। तुरंत यह जानकारी वर पक्ष को दी. इस सूचना के बाद से ही वर पक्ष के घर में भी डीजे की आवाज़ थम गई है और मायूसी-सी छा गई है। दूल्हे मोहित ने बताया कि वह सज-संवरकर बारात लेकर जाने की तैयारी कर चुका था. अचानक सूचना मिली कि युवती ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है।

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बिहार बुलाकर मंदिर में रचाई शादी, फिर का’ट दिया प्राइवेट पार्ट

बता दें , दूल्हे की मां ने बताया कि पति की मौत के बाद से जैसे-तैसे पैसों का इंतजाम कर उन्होंने अपने बेटे की शादी की तैयारी की थी. मेहनत मशक्कत का पैसा बर्बाद हो गया है. यह पैसा अब उन्हें कौन देगा? मोहित की मां ने कहा कि घर से बारात निकलने के मौके पर ही सूचना मिली कि जिस लड़की को वह बहू बनाकर घर लाने वाली थी, वो तो कुछ देर पहले ही ब्यूटी पार्लर से रफूचक्कर हो गई है. रातभर दुल्हन के परिजन और वर पक्ष के लोग दुल्हन को ढूंढते रहे, पर उसका कोई पता नहीं चल सका।