गोह(औरंगाबाद) : गोह अंदर बाजार स्थित एक कूड़े के ढेर में एक कलयुगी मां ने महज कुछ घंटे पूर्व ही जन्मे नवजात को बिलखता हुआ छोड़ कर चली गई। बताया जाता है कि गोह अंदर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से लगभग पांच सौ मीटर कि दुरी पर एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीन कूड़े की ढेर में पहुंचे तो देखा कि एक बच्चा घास पर पड़ा बिलख रहा है। देखते ही देखते यह खबर आस – पास के इलाकों तक फैल गई।
सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुँचे परंतु किसी ने उस बच्चे को नही उठाया।जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचे श्री राम स्टोर के संचालक ओमप्रकाश साव ने देखा कि बच्चा बिलख रहा है तो इसकी जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी ब्यूटी को दी।ब्यूटी ने उस बच्चे को लाने को कहा ओमप्रकाश ने नवजात बच्चे को अपनाते हुए उसे सर्वप्रथम निजी चिकित्सक से दिखाया। उसके बाद वे नवजात को अपने घर लेकर चले गये। गौरतलब हो की ओमप्रकाश एवं ब्यूटी की पहले से ही एक पुत्र गतिक कुमार(8 वर्ष )अमृता कुमारी(5 वर्ष ) हैं ।बावजूद बच्चे को कूड़े की ढेर में फेंका देख ब्यूटी की ममता उसे बर्दास्त नही कर पाई औऱ नवजात को लाने को लेकर अपने पति ओमप्रकाश को उत्साहित किया।नवजात को देखने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ ओमप्रकाश के घर उमड़ रही है।