शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मीडिया के सामने बीजेपी पर भड़की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, कहा- BJP को बनिया लोग से मन…

पटना डेस्क : आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी काफी दिनों के बाद मीडिया के सामने नजर आई थीं। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी। इसके साथ ही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2023, 03:43 PM IST (23 मार्च 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क : आज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी काफी दिनों के बाद मीडिया के सामने नजर आई थीं। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी। इसके साथ ही पार्टी को ताना भी मारा है।

बिहार में फिर उठी सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने की आवाज, क्या मुख्यमंत्री संभालेंगे दिल्ली की गद्दी?

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा-बीजेपी को बनिया लोग से मन भर गया है अब महतो लोग से मन भरना है। बीजेपी के सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं और इस जाति के लोगों में महतो प्रमुख टाइटल है। आज जब राबड़ी देवी विधान परिषद से बाहर निकल रही थी तो मीडिया द्वारा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनसे सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए राबड़ी देवी थोड़ा क्रोध में नजर आई और उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि बीजेपी का बनिया लोगों से मन भर गया है। इसलिए अब वह महतो से मन भरना चाहता है।

सगे भाई से शादी कर अपने ही पिता की बहू बन गई बेटी, सालों बाद मामले का हुआ खुलासा

इसी के साथ राबड़ी देवी से लोकसभा चुनाव पर भी सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए राबड़ी ने कहा कि सब जनता के ऊपर है। लेकिन इस बार जनता बीजेपी को अच्छा सबक सिखाने वाली है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी।

Patna Junction Porn Video Viral: पटना रेलवे स्टेशन का अश्लील वीडियो कांड हुआ इंटरनेशनल, एडल्ट फिल्म स्टार्स दे रहे प्रतिक्रिया

हम आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी द्वारा साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा दांव खेला गया है। बीजेपी ने सम्राट चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। उन्हें संजय जायसवाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद अब वह बिहार की सत्ता में और भी मजबूत हो गए हैं।