दाउदनगर : लाला अमौना गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करत
दाउदनगर : लाला अमौना गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में उसी गांव के अंकित कुमार तथा दूसरे पक्ष के नवीन कुमार व भूषण कुमार शामिल है। पुलिस ने एक देसी कट्टा भी जब्त किया गया है। जो ग्रामीणों ने अंकित के पास से जब्त कर पुलिस को सौंपा है। लाला अमौना निवासी नवीन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही अंकित कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति उसके घर में घुसकर तथा उसके घर वालों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह दौड़कर अपने घर में चला गया और देसी कट्टा लेकर ललकारते हुए आया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया गया। फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद 112 की पुलिस ने पहुंची।अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची, जहां जय जरासंध मंदिर के पास अंकित कुमार को ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि मारपीट की घटना में अंकित को चोट लगी थी और वह जख्मी था,जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया कराया गया।ग्रामीणों द्वारा एक देसी कट्टा पुलिस को सुपुर्द किया गया है,जिसकी प्रस्तुति सह जब्ती सूची ग्रामीणों के समक्ष बनाई गई है। इसी मामले में दूसरी प्राथमिकी अंकित की मां आशा देवी ने दर्ज कराई है। उसने गांव के ही नवीन कुमार व नवलेश कुमार समेत लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके सभी लोग उसके घर पहुंचे तथा उसके पुत्र अंकित को अपने साथ ले जाने लगे। जब वह बाहर कूड़ा फेंकने निकली देखी कि सभी लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।