शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

मकान बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार में मकान बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए गए। यह घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जाती है। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 मई 2022, 05:36 PM IST (6 मई 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 10:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार में मकान बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए गए। यह घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जाती है। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष गंभीर घायल हो गए। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मकान बनाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा शुक्रवार को एक दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मचवार निवासी मदन बिंद व राधा बिंद के बीच पहले से चले आ रहे हैं जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को शाम में कहा-सुनी होने लगी जिसके बाद उक्त स्थल पर दोनों पक्ष की कई महिला और पुरुष पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष के आलोक बिंद मदन बिंद, संध्या कुमारी, चंदा देवी एवं तेतरी देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि तेतरी देवी के सर में चोट लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे पक्ष के राधा बिंद, जय मंगल कुमार, अमन बिंद ,जितेंद्र बिंद, मनीष बिंद एवं अन्य लोग घायल हैं।एक पक्ष के अर्जुन कुमार ने बताया कि मैं अपने जमीन पर मकान बना रहा था ।

इसी दौरान राधा बिंद, अमन कुमार, व उनके परिवार वाले लाठी, डंडा व फरसा से लैस होकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। वही दूसरे पक्ष से राधा बिंद ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ घर पर बैठा तभी मदन बिंद,आलोक बिंद, शंकर बिंद व उनके परिवार वाले लाठी, डंडा व फरसा से लैस होकर पहुंच गली गौज करने लगे जिसके बाद मार पीट करने लगे। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मचवार गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया गया। एक पक्ष से 13 लोगों पर एवं दूसरे पक्ष से 11 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों पक्ष के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जिसमे मदन बिंद, विपिन बिंद, आलोक बिंद, अर्जुन बिंद, राधा बिंद, अमन बिंद,महेश बिंद,मनीष बिंदा, जितेंद्र बिन को घटना स्थल पर गिरफ्तार कर लिया गया।सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल शांतिपूर्ण है।

शिक्षा से लेकर सुविधा तक का नैक में होता है मूल्यांकन

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.