शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिजली की तार से किसान की हुई मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप

कैमूर-खेत की सिंचाई करने गये किसान के ऊपर बिजली का तार गिरने से हुई मौत,परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप   मीडिया दर्शन/कैमूर| जिले से बड़ी खबर है कि गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान पर 440 बोल्ट इलेक्ट्रिक बिजली की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मार्च 2022, 02:44 PM IST (3 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 02:40 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर-खेत की सिंचाई करने गये किसान के ऊपर बिजली का तार गिरने से हुई मौत,परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

मीडिया दर्शन/कैमूर| जिले से बड़ी खबर है कि गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान पर 440 बोल्ट इलेक्ट्रिक बिजली की तार गिरने से घटनास्थल पर हीं किसान की दर्दनाक मौत हो गई| परिजनों बिजली विभाग पर सीधा सीधा लापरवाही का आरोप लगाया  एंव जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है|

मामला भभुआ थाना क्षेत्र के रुइयाँ पंचायतके कुंज गाँव का है| बताया जाता है कि कुंज गाँव निवासी स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह आज सुबह 7:00 बजे अपने खेत पर गेंहू के फसल की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे जहाँ बास के सहारे लगाया गया नंगा 440 भोल्ट इलेक्ट्रिक बिजली का तार उनपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई| वहीं बगल में खेत पर जाने वाले किसी ग्रामीण ने देखा तो मृतक के परिजनों को सूचना दिया |

जिसमे बाद मौके पर पहुँच कर ग्रामीण और परिजनों ने सुरेंद्र सिंह को भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिये लाये, जहाँ उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया|

वहीं मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोग यहाँ पर पॉल लगाने के लिये कई बार बिजली विभाग को बोलें हैं और कई बार आवेदन भी दिये हैं लेकिन विजली विभाग के द्वारा यहाँ कोई भी पोल अभी तक नही लगाया गया, जोकि हम लोग हर माह विजली बिल भी चुकाते हैं| अगर बिजली का पोल यहाँ लगा दिया गया होता तो यह घटना नहीं होती|

वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुऐ कहा कि मृतक किसान थे| इनके घर का भरण पोषण इसी से चलता था| जिला प्रशासन इनके परिवार को सरकारी मुआवजा दे| अब देखना यह होगा कि कब बिजली विभाग ग्रामीणों की सुनती है और कब उनकी मांग के तहत वहाँ पर पोल लगवाती है|