शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: ईओ ने प्लस टू हाईस्कूल और खाद की दुकानों का किया औचक निरीक्षण 

नासरीगंज। नगर पंचायत के ईओ जुल्फिकार अली प्यामी ने नगर के प्लस टू हाईस्कूल और मौना गांव में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त हाईस्कूल में बच्चों की उपस्थिति नामांकित बच्चों की संख्या से काफी कम पाई गई। वहीं विभिन्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जुलाई 2022, 05:49 PM IST (20 जुलाई 2022) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 09:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नासरीगंज। नगर पंचायत के ईओ जुल्फिकार अली प्यामी ने नगर के प्लस टू हाईस्कूल और मौना गांव में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त हाईस्कूल में बच्चों की उपस्थिति नामांकित बच्चों की संख्या से काफी कम पाई गई। वहीं विभिन्न कक्षाओं में पर्याप्त संख्या में पंखे नहीं लगे हैं। जिसके चलते भीषण गर्मी में छात्र छात्राओं को असुविधा होती है। वहीं प्रधानाध्यापिका उर्मिला के अवकाश पर रहने से विभिन्न पंजियों जांच नहीं हो पाई। ईओ ने बताया कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूल कमेटी और अभिभावक शिक्षक मीटिंग कराने का निर्देश स्कूल प्रशासन को दिया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापिका को पंजीयों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।(रोहतास: ईओ ने प्लस)

Read Also: पटना: बिहार एनसीपी ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध में पीएम मोदी का पुतला फूंका

इधर ईओ ने बताया कि जांच के दौरान खाद दुकान के संचालकों को स्टाॅक व मूल्यों के विवरण वाले बोर्ड दुकान के बाहर लगाने का आदेश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईओ ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है।(रोहतास: ईओ ने प्लस)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.