शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम एसपी ने अधिकारियों और धर्मगुरुओं को दिए सख्त निर्देश

चंदौली। सावन माह, कावड़ यात्रा एवं मुहर्रम त्योहार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखे जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों एव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जुलाई 2022, 05:50 PM IST (30 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। सावन माह, कावड़ यात्रा एवं मुहर्रम त्योहार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखे जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस लाइन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अधिकारी द्वय ने पीस कमेटी ,ताजियादार कमेटी के सदस्य एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ताजिये का स्थान और रूट परंपरागत ही रहेगा, कोई नया रास्ता या परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। कहीं भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा और टाइम लाइन का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।(चंदौली: आगामी त्योहारों के)

Read Also: रोहतास: जनता दरबार मे लम्बित मामलो का निष्पादन

उन्होंने कहा कि इस दौरान अफवाहों या झूठी खबरों से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें और न ही फॉरवर्ड करें। यदि कोई शरारत करता है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सतर्क नजर रखी जा रही है, ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ फौरन कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ताजिये के रास्तों पर पर्याप्त साफ-सफाई, जर्जर व लटकते विद्युत तारों, खंभों को तत्काल ठीक करा लिया जाए। जल निगम विभाग खुदी हुई सड़कों या रास्तों को तत्काल सही करा ले। अधिशासी अधिकारीगण, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी गण, अपने-अपने क्षेत्रों में ताजिये के रास्तों पर जलजमाव का निस्तारण, मरम्मत एवं पर्याप्त साफ- सफाई करा लें।(चंदौली: आगामी त्योहारों के)

अधिकारी द्वय ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेगा और शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारीगण, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण,जिला पंचायत अधिकारी, जलनिगम विभाग,खंड विकास अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण सहित पीस कमेटी के सदस्य गण, ताजियेदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.