शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

डीएम ने किया पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण

(ब्यूरो समस्तीपुर):-जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा एस एच -88 में वरुणा पूल से रसियारी(दरभंगा) पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया । यह पथ बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के द्वारा बनाया जा रहा है एवम् पूर्ण होने के बाद इस पथ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 फरवरी 2023, 08:59 AM IST (8 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

(ब्यूरो समस्तीपुर):-जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा एस एच -88 में वरुणा पूल से रसियारी(दरभंगा) पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया । यह पथ बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के द्वारा बनाया जा रहा है एवम् पूर्ण होने के बाद इस पथ को आरसीडी को हस्तांतरण किया जाना है । समस्तीपुर जिले में पड़ने वाले इस पथ के अधिकतम भाग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा दलसिंहसराय के पास इस पथ में बन रहे रोड ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य इस पथ में जिस जगह पर किया जा रहा है वहां पूर्व में प्राथमिक विद्यालय चकसेखू, दलसिंहसराय था जिसको स्थानांतरित कर दिया गया है । नए स्थान पर यह विद्यालय संचालित है जिसका निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया । 

बताते चले कि इस पथ में समस्तीपुर जिले के मोरवा, सरायरंजन, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विभूतिपुर, रोसड़ा एवम् सिंघिया प्रखंड के क्षेत्र आते हैं । इस पथ की लंबाई समस्तीपुर जिले में 71 किलोमीटर है । जिला पदाधिकारी के द्वारा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (बीएस आरडीसीएल) के कैंप साईट का निरीक्षण किया गया एवं इस पथ में छूटे हुए भाग को अविलंब पूर्ण कराने का निदेश डीजीएम, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड को दिया गया साथ ही डैनी चौक पर मोड़ को चौड़ा करने एवम् धरमपुर के पास संपर्क सड़क में कलभर्ट बनाने का निदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला भुअर्जन पदाधिकारी, प्रमोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा, ब्रजेश कुमार एवम् डीजीएम बीएसआरडीसीएल एवम् इसके अन्य कर्मी उपस्थित थे।lअति आवश्यक सूचना:-मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर विज्ञापन प्रकाशित कराने के अलावा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें, संपर्क नंबर:- 73229 31794 ,संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार, मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।