शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

डीआईजी ने सासाराम नगर थाना का किया निरीक्षण

सासाराम। पुलिसिंग को और बेहतर बनाने और सभी कांडों का त्वरित कार्रवाई कर लोगों को उचित न्याय दिलाने को लेकर पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत शाहाबाद रेंज के डीआईजी क्षत्रनिल सिंह ने बुधवार को सासाराम नगर थाना का निरीक्षण किया। इस द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जुलाई 2022, 10:28 PM IST (27 जुलाई 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 06:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। पुलिसिंग को और बेहतर बनाने और सभी कांडों का त्वरित कार्रवाई कर लोगों को उचित न्याय दिलाने को लेकर पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत शाहाबाद रेंज के डीआईजी क्षत्रनिल सिंह ने बुधवार को सासाराम नगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी दर्ज कांडों की समीक्षा भी किया। इसकी जानकारी देते हुए डीआईजी क्षत्रनिल सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कुछ बिंदुओं पर सभी थानों का निरीक्षण करके कांडों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही साथ जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उसके अनुसार सभी थानों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। डीआईजी ने बताया कि पिछले मीटिंग में सभी थानों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी, उस बैठक के दौरान जो भी दिशा निर्देश दिए गए थे उसकी भी समीक्षा की गई कि उक्त आदेश पर कितना अमल किया गया। समीक्षा के दौरान त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करने के ये भी सभी थाने को निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाने में लंबित कांडों को लेकर लगातार इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लंबित कांडों को जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निष्पादित किया जाए ताकि लोगों को राहत मिले। मौके पर रोहतास एसपी भी मौजूद रहें।