शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

DDLJ: बॉक्स ऑफिस पर हिट रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में छाई राज-सिमरन की लव स्टोरी

DDLJ: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। 1995 में आई फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन के किरदार से करोड़ों फैंस को दीवाना बना दिया था। 28 साल बाद भी इस फिल्म का क्रेज आज भी ऑडियंस के बीच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 06:29 PM IST (13 फरवरी 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 05:36 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

DDLJ: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। 1995 में आई फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन के किरदार से करोड़ों फैंस को दीवाना बना दिया था। 28 साल बाद भी इस फिल्म का क्रेज आज भी ऑडियंस के बीच बरकरार है। इसी क्रेज को देखते हुए 28 साल बाद इस रोमांटिक फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला किया गया. और फिल्म के लिए लोग फिर से उमड़ पड़े हैं।

Shahrukh Khan: दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ने की जबरदस्त कमाई

शाहरुख और काजोल स्टारर मूवी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया. पहले दिन इसने 2.50 लाख रुपये की कमाई की हैं। 11 फरवरी 2023 को इसमें बड़ा मुनाफा देखा गया. बीते दिन फिल्म ने थिएटर में 10 लाख रुपये का बिजनेस किया। कहा जा रहा है कि तीसरे दिन भी फिल्म का बिजनेस 10 लाख रुपये तक हो सकता है। यानी कि तीन दिनों में इसकी कुल कमाई 22.5 लाख रुपये होगी।

फिल्म में 10 से 11 के बीच पीवीआर ने 5.65 लाख रुपये की कमाई की हैं। आईनॉक्स ने 3.75 लाख रुपये कमाए और साइनपोलिस ने 3.10 लाख रुपये की कमाई की. दो दिनों में अभी तक कुल 12.50 लाख रुपये तक फिल्म ने कमा लिए हैं।