शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न समस्या को लेकर गुहार लगाएंगे दलित समुदाय

 ब्यूरो समस्तीपुर:- बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये पोखर के भिंडे समेत अन्य सरकारी जमीन पर से सीओ द्वारा घर हटाने की नोटीस दिये जाने से परेशान बड़ी संख्या में दलित- गरीब- भूमिहीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर ताजपुर आगमन पर जुलूस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 07:30 PM IST (4 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 ब्यूरो समस्तीपुर:- बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये पोखर के भिंडे समेत अन्य सरकारी जमीन पर से सीओ द्वारा घर हटाने की नोटीस दिये जाने से परेशान बड़ी संख्या में दलित- गरीब- भूमिहीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर ताजपुर आगमन पर जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेंगे.

इस आशय का निर्णय मुर्गियाचक में शुक्रवार को संपन्न सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलित- गरीब – भूमिहीनों की संयुक्त बैठक बैठक में ली गई. बैठक में 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ- भाजपा भगाओ रैली को तन-मन-धन से सफल बनाने का निर्णय भी लिया गया.

बैठक की अध्यक्षता शिवबालक पासवान ने की. बैठक में भाकपा माले के प्रभात रंजन गुप्ता, मो० दुलारे, मो० रफीक, मो० कादीर, रुखसाना परवीन, रधिया देवी, नीलम देवी, रजनी देवी समेत बड़ी संख्या में महिला- पुरूष उपस्थित थे.

विदित हो कि समाधान यात्रा के सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 14 फरवरी को ताजपुर आने की प्रशासनिक तैयारी है. इसी के मद्देनज़र सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे भूमिहीनों ने बैठक कर बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये सीओ द्वारा घर हटाने के फरमान का विरोध करेंगे।