शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Coromandel Express: कोरोमंडल एक्सप्रेस पहले भी हो चुकी है हादसे का शिकार ट्रेन के 13 डिब्बे हुए थे बेपटरी

Coromandel Express: ओडिशा में बीती रात कोरोमंडल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें अभी तक 290 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वैसे इससे पहले भी कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 11:40 AM IST (3 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 08:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Coromandel Express: ओडिशा में बीती रात कोरोमंडल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें अभी तक 290 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वैसे इससे पहले भी कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी।

बिहार: क्या हुआ था जब पुल तोड़कर नदी में समा गए ट्रेन के 7 डिब्बे, चली गई थी 800 लोगों की जान, देखिए भारत के इतिहास की 10 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं

दरअसल, 14 साल पहले भी कोरोमंडल ओडिशा के जाजपुर रोड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 16 यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग 161 घायल हो गए थे। 13 फरवरी, 2009 को, जब ट्रेन हावड़ा से चेन्नई के लिए तेज गति से यात्रा कर रही थी, तब 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिनमें से 11 स्लीपर थे और दो सामान्य डिब्बे थे। हादसा शाम 7:30 से 7:40 बजे के बीच हुआ था।

Coromandel Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी!

Coromandel Express: इस हादसे के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल के साथ-साथ कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे को लेकर तब तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने जांच के आदेश दिए थे और पता चला था कि जब ट्रेन पटरी बदल रही थी, उसी दौरान कुछ डिब्बे डिरेल हो गए और तब ट्रेन की रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति घंटा थी।