शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सहकारी समितियों से हल होगी किसानों की समस्या

 समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड में आसा के बैनर तले खानपुर कृषि बागवानी स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय का शुभारंभ एनसीडीसी के उपनिदेशक स्वेता कुजूर एवं आशा एनजीओ की बिहार के डायरेक्टर विनित कुमार अध्यक्ष- सूर्यदेव प्रसाद,सचिव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 09:47 AM IST (12 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 01:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड में आसा के बैनर तले खानपुर कृषि बागवानी स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय का शुभारंभ एनसीडीसी के उपनिदेशक स्वेता कुजूर एवं आशा एनजीओ की बिहार के डायरेक्टर विनित कुमार अध्यक्ष- सूर्यदेव प्रसाद,सचिव विश्वनाथ शर्मा,डॉक्टर अनिल कुमार,पंचायत समिति सदस्य तनुजा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

वहीं आए हुए अतिथियों को माला व चादर देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीडीसी के उप निदेशक स्वेता कुजूर ने कहा की हमारे किसान भाई आज भी काफी पिछड़े हुए हैं।जिसका मुख्य कारण है कि उन्हें सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।आज हमारी संस्था किसानों की इन्हीं समस्या के समाधान को लेकर लगातार बिहार में कार्य कर रही है।जिसमें गांव-गांव में किसानों को कृषि की सही तकनीक, खाद-बीज के इस्तेमाल की सलाह देने वाले कृषि विस्तार अधिकारी,सहकारी विभाग के अंतर्गत आने वाले सहकारी समिति के दफ्तरों में बैठेंगे।इसका एक फायदा यह भी होगा कि कृषि और सहकारी दोनों ही विभाग मिलकर किसान की समस्या का समाधान कर पाएंगे।

समिति द्वारा पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया है।जिससे किसानों को सीधे राहत मिलेगी।किसान अपने उपजाए हुए फसल को अपने सुविधानुसार मार्केटिंग कर सकेंगे।जिससे किसानों को उनके फसल का सही मुनाफा मिल सकेगा।एफपीओ के सीईओ अमरदीप कुमार ने कहा कि खानपुर कृषि बागवानी स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में सैकड़ों किसानों को सदस्य बनाया जा चुका है।आगे संस्था लगातार किसानों की समस्याओं पर कार्य कर रही है।इसी उद्देश्य के साथ आज प्रखंड क्षेत्र में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य संस्था द्वारा सदस्यों से ली जाने वाली शेयर पूंजी का वार्षिक आय वैय पेश करना,वार्षिक योजना बनाना,सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना, शेयर धारक में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना,किसानों द्वारा उत्पादित फसलों को उचित मूल्य क्रय किया जाना,किसानों के उत्पादन को प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना, सरकार द्वारा प्रोसेसिंग यूनिट पर मिलने वाली अनुदान को किसानों तक पहुंचाना,सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को आम सभा कर किसानों तक पहुंचाना,किसानों को ससमय उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके इसको लेकर दुकान खोलने वाले किसानों को लाइसेंस दिलाना, कृषि यंत्रों को अनुदानित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराना इस संस्था का मुख्य दायित्व होगा। इस मौके पर

संस्था के अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद,सचिव विश्वनाथ शर्मा,

कोषाध्यक्ष हरेराम महतो एवं बीओडी के सदस्य शनि कुमारी, दौलत बेगम, रामदयाल महतो

सुशील कुमार, ओम शंकर,खानपुर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राम नारायण सिंह,डा० अनिल कुमार,कलर्क प्रवीण कुमार,राजीव कुमार सिंह रंजन,रविंद्र कुमार

सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अति आवश्यक सूचना मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर या विज्ञापन प्रकाशित कराने के अलावा समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों से रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें ,संपर्क नंबर:- 7322931794 संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार ,मीडिया दर्शन ब्यूरो समाचार।