शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

JDU-RJD की तनातनी के अफवाहों को सीएम नीतीश के मंत्री ने दी हवा, पोस्ट में लिखा – सभी की एक्सपायरी डेट होती है’, क्या हैं सियासी मायने?

पटना डेस्क: बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल काम है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और एसीएस केके पाठक के विवाद को लेकर जेडीयू आरजेडी के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव भी दिल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जुलाई 2023, 10:57 AM IST (10 जुलाई 2023) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 08:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल काम है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और एसीएस केके पाठक के विवाद को लेकर जेडीयू आरजेडी के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव भी दिल्ली में मौजूद थे, जिस वजह से इस मामले पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन, अब वह राजधानी पटना आ गए हैं और आते ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के गुण गाना शुरू कर दिया है।

शादी के बाद SDM बनीं बुशरा,पति के लिए छोड़ी IPS की नौकरी, जानिए स्टोरी

वहीं, दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार के करीबी और भवन मंत्री अशोक चौधरी ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। चौधरी ने फेसबुक पोस्ट किया है। जिसमें एक बूढ़े शेर की फोटो लगाई है और लिखा है कि ताकत, सत्ता और जवानी कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की एक्सपायरी डेट होती है। विनम्र रहे। अशोक चौधरी बूढ़े शेर की फोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा है कि जब तक आप हैं विनम्र रहें, जिससे मिलें उसको मुस्कान याद रहे और जिनसे मिलना हो उन्हें आपका इंतजार रहे। और फिर फोटो के नीचे लाइन लिखी है, ताकत, सत्ता और जवानी कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की एक्सपायरी डेट होती है। विनम्र रहे।

बिहार : अब नहीं चलेगी स्कूलों में टीचर्स और छात्रों की मनमानी ! जानिए शिक्षा विभाग का नया गाइडलाइंस

हालांकि, उनके इस पोस्ट से इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा रहा कि आखिरकार उन्होंने यह पोस्ट किसके लिए किया है। क्या विनम्रता का संदेश देकर डैमेज कंट्रोल किाया जा रहा है या फिर सियासी तंज है। आपको बता दें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और ACS केके पाठक विवाद पर राजद एमएलसी सुनील सिंह के प्रतिक्रिया को अशोक चौधरी ने महत्वहीन करार दिया था। और कहा था कि वो सिर्फ राजद नेता हैं, उनके बयान का कोई अर्थ नहीं है। लालू यादव और राबड़ी देवी क्या बोले, यह अहम है। हम सुनील सिंह जैसे नेताओं के बयान को नोटिस भी नहीं करते हैं। जिसके बाग सुनील सिंह ने अशोक चौधरी पर निशाना साधा था और धमकी भरे लहजे में कहा था कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारा करते हैं। इसलिए व्यक्तिगत बयानबाजी से आप बचिए।