शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार में सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म, 23 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में आज कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पथ निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2023, 07:46 PM IST (30 मई 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में आज कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पथ निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे दी है।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

वहीं, दरभंगा और पूर्णिया में नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच MOU की स्वीकृति दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत प्रशिक्षित शिक्षकों को संविदा पर नियोजित करने की स्वीकृति दी गई है। जब तक उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक इन्हें नियुक्त किया जाएगा। संविदा पर बहाल होने वाले शिक्षकों की अन्य शर्ते हू-ब-हू वही होगी जैसा सामान्य प्रशासन विभाग में विहित है।

शादी के बाद बिदाई को लेकर मचा बवाल, चेन-अंगूठी नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

बता दें, मद्य निषेद विभाग के सिपाही संवर्ग के कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए राज्य में 5 ग्रुप सेंटर की स्थापना होगी। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और सहरसा में यह ग्रुप सेंटर बनेगा। इसके लिए 1218 पदों का सृजन किया गया है। बिहार के जेलों को सुदृढ़ बनाने एवं कार्यों के ससमय निष्पादन के लिए 238 अतिरिक्त लिपिक के पदों की स्वीकृति दी गई है।