शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

शहर की महिलाएं अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेगी : मधुबाला सिन्हा

दरभंगा : दरभंगा जिला संवाददाता शहर की महिलाएं अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेगी। 14वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड नंबर 21 स्थित हरीबोल तालाब सह पार्क के परिसर में महिलाओं के व्यायाम हेतु जिम संयत्र की स्थापना की जा रही है। इसका विधिव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2022, 07:08 PM IST (9 जून 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा : दरभंगा जिला संवाददाता शहर की महिलाएं अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेगी। 14वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड नंबर 21 स्थित हरीबोल तालाब सह पार्क के परिसर में महिलाओं के व्यायाम हेतु जिम संयत्र की स्थापना की जा रही है। इसका विधिवत शिलान्यास वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा गुरुवार को किया गया। इस मौके पर नगर आयु क्त कुमार गौरव भी उपस्थित थे। उपस्थित थी वार्ड की कई महिलाएं भी। बताया जाता है कि 14 वें वित्त आयोग की राशि से लगभग ₹900000 के व्यय पर पर्दा युक्त 10 व्यायाम संयत्र का अधिष्ठापन किया जा रहा है,जिसमें विशेषकर पर्दा और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसका विधिवत शिलान्यास के साथ कार्य की भी शुरुआत हो गई। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 21 जून को योग दिवस पर महिलाओं के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा।

सरकारी स्तर पर दरभंगा में यह पहला व्यामशाला का अधिष्ठापन किया गया है। शहर के खूबसूरत हरिबोल तालाब के पश्चिमी और दक्षिणी कोने में घेराबंदी कर पर्दा युक्त महिलाओं के लिए यह जिम बनाया जा रहा है। इसके रखरखाव और संचालन के लिए 11 सदस्य महिला समिति का भी गठन किया गया है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा सदस्य होंगी। नगर निगम इसका संचालन करेगा। वर्तमान में इसमें कोई शुल्क नहीं रखा गया है। समय-समय पर महिला पुलिस इसका निरीक्षण करती रहेगी। इस संदर्भ में पार्षद मधुबाला सिन्हा ने एसएसपी को भी इसकी सूचना दी है। नगर आयुक्त स्तर से भी प्रशासन को इसका ब्यौरा दिया गया है। मालूम रहे कि वर्तमान बोर्ड कार्यकाल का 9 जून आखरी दिन है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद ने 14वें वित्त आयोग की राशि से 2019 में इसकी अनुशंसा की थी। कोरोना के कारण यह कार्य लंबित था। गुरुवार को कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

नागपुर से सभी संयत्र पहुंच गया और उसके अधिष्ठापन का कार्य प्रारंभ हो गया है। महिलाओं के लिए जो अभी व्यायाम संयत्र स्थापित किया गया है,उसमें लेग प्रेस,एयर वाकर,स्काईवाकर,रोवर,चेस्ट प्रेस कम सीटेड पुलर,सीटेड पुलर,सोल्डर बिल्डर,सर्फ बोर्ड,सीटेट ट्विस्टर ट्रिपल और सीट अप बोर्ड का अधिष्ठापन किया गया है। इसमें एक साथ डेढ़ दर्जन महिलाएं व्यायाम कर सकेंगी। पार्षद मधुबाला सिन्हा ने कहा कि शिरडी साईं बाबा धर्मशाला परिसर में यह अधिष्ठापन है। पर्यटन संस्थान के साथ यात्रा के क्रम में महिलाओं की मांग पर इसकी अनुशंसा की थी। उम्मीद है कि संवेदक युद्ध स्तर पर कार्य कर विश्व योग दिवस 21 जून तक इसे पूरा कर देंगे।

बिना वर्दी पहने खगड़िया एसपी ने आदर्श थाना बेलदौर का किया निरीक्षण

यह दरभंगा की महिलाओं को व्यायाम हेतु समर्पित कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त कुमार गौरव ने कहा दरभंगा नगर निगम क्षेत्र का यह पार्क सह तालाब काफी सुंदर है और इसका पानी भी काफी साफ है। उन्होंने कहा कि जब यहां मेरी पोस्टिंग हुई तो मुझे मालूम हुआ कि इस तालाब में कहीं से भी नाले का पानी नहीं गिरता है। सुलभ जल परियोजना भी यहां सेवारत है। इसका रखरखाव भी काफी अच्छा है। अब महिलाओं के लिए अलग व्यायाम यूनिट इसकी एक अलग खूबसूरती और सम्मान बढ़ा देगा।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.