शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

चंदौली: चंदौली बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहित का शव

सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव बंद कमरे में फाँसी पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे एसआई धर्मेंद्र शर्मा ने शव की कब्जे के कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मई 2022, 05:37 PM IST (26 मई 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 01:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव बंद कमरे में फाँसी पर लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे एसआई धर्मेंद्र शर्मा ने शव की कब्जे के कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आये। वहीं मृतका के भाई कन्हैया गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश गुप्ता और ससुर निर्मल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।(चंदौली: चंदौली बंद कमरे)

रोहतास: शराब के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार, बीस लीटर शराब बरामद

बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी सुभाष गुप्ता की पुत्री जानकी गुप्ता 21 वर्ष की शादी बर्थरा गांव निवासी निर्मल गुप्ता उर्फ नखड़ू के बेटे अखिलेश गुप्ता के साथ बीते 11 फरवरी को हुआ था। शादी के बाद से जानकी अपने ससुराल में रह रही थी। और पति अखिलेश मेडिकल स्टोर की दुकानों पर दवा सप्लाई का कारोबार करता था। प्रतिदिन की तरफ परिजनों खाना खा कर अपने -अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजनों ने जानकी के कमरे का दरवाजा खुलवाया काफी देर तक अंदर से की जवाब नही मिलने परिजनों को किसी अनहोनी का शक होने लगा। परिजनों ने आस पास के लोगों की मददत से से जब उसके कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए।(चंदौली: चंदौली बंद कमरे)

लोगों ने देखा कि जनकी का शव फाँसी के फंदे में लटक रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर मौके पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह व एसआई धर्मेंद्र शर्मा ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई कन्हैया गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बहन के ससुराल पक्ष के लोग सावले पन व दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन उसने कभी घर के लोगो से नही बताया इस दौरान सदर कोतवाली संतोष सिंह ने बताया कि भाई के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.