शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: पुलिस की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है रविन्द्र मौर्य, यह है पूरा मामला

चंदौली| जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के खेत में सरकारी नाली के विवाद को लेकर इन मनबढ़ युवक द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से डॉक्टरों ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2022, 05:08 PM IST (3 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 10:48 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली| जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के खेत में सरकारी नाली के विवाद को लेकर इन मनबढ़ युवक द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है।(चंदौली: पुलिस की लापरवाही)

रोहतास: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

बताया जा रहा है कि लक्ष्मणपुर निवासी रविन्द्र मौर्य की कुछ दबंग लोगों द्वारा उस समय पिटाई कर दी गई । जब वह सैयदराजा से सोगाई की तरफ जा रहे थे बताया जा रहा है कि रविन्द्र मौर्या अपने खेत में धान की नर्सरी लगाने के लिए खेत की जोताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके  संबंध में 29 मई को पीड़ित द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस की कार्यवाही न होने के कारण दबंग लोगों  में शामिल विकास राय, अमरीश व संदीप केसरी ने मिलकर लाठी व रॉड से रविंद्र मौर्य की पिटाई कर दी। जिसमें हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां सुधार न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रविंद्र मौर्य को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।(चंदौली: पुलिस की लापरवाही)

इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित मामले में कुछ दबंग लोगों द्वारा रविंद्र मौर्य की पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी हालत गंभीर है । संबंधित मामले में दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.